फिरोजाबाद में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को डायरिया से पीड़ित एक और बच्चे की मौत हो गई। तीन दिनों में डायरिया की चपेट में आने से यह चौथी मौत हुई है। जिला अस्पताल में डायरिया के कई मरीजों का इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर डायरिया पीड़ित बच्चों का हाल जाना। वहीं स्थानीय लोगों में नगर निगम की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है, इन मौतों के लिए लोग नगर निगम को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पिता की गोद में मासूम बेटे का शव
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम थाना उत्तर के रेहना निवासी प्रवीन कुमार के आठ वर्षीय पुत्र नैतिक की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे बुधवार सुबह सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आरसीएच वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। सूचना पाकर सीएमएस डॉ. आरके पांडेय पहुंचे। उन्होंने बच्चे के परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
3 of 6
बेटे की मौत के बाद बिगड़ी मां की तबीयत
- फोटो : अमर उजाला
मासूम बेटे की मौत से सदम में आई मां राखी की भी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने राखी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बच्चे के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन घर ले गए। बता दें कि थाना उत्तर क्षेत्र में तीन दिनों के अंदर डायरिया से चार बच्चों की मौत हो चुकी है। कई बच्चे बीमार हैं।
4 of 6
उपचार के दौरान मौजूद बच्चों के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
आनंदनगर ककरऊ में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम डेरा डाले रही। बुधवार को सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने टीम के साथ ही घर-घर जाकर चेकिंग की। बीमारों को उपचार देने के साथ ही जगत सिंह (45), मनोज (23), खैराती (66) व श्रीमती (60), प्रिंस यादव (10), शांतिलाल (18) , गीता देवी एवं सूरज सहित 12 को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
5 of 6
डीएम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि आनंदनगर ककरऊ में डायरिया की शिकायत मिलने के बाद शहर की मलिन एवं नई आबादी वाली बस्तियों में टीमें मरीजों को उपचार देंगी। इसके लिए नौ टीमों का गठन किया गया है। उधर, डायरिया से दो बच्चों की मौत के मामले में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए है। जांच नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी को सौंपी है।
पार्षद विनीता अग्रवाल, भाजपा नेता कृष्ण मुरारी अग्रवाल और राष्ट्रवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने आनंद नगर में डायरिया से हुई बच्चों की मौत का जिम्मेदार नगर निगम को ठहराया है। उन्होंने कहा कि जेड़ाझाल की पाइप लाइन के कनेक्शन खुले होने के कारण दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है। नगर निगम के अधिकारियों को खुले कनेक्शनों को बंद कराना चाहिए।