फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरसः बाजार में कॉपर के बर्तन की मांग, इतने करोड़ की बिक्री का अनुमान

Fri, 25 Oct 2019 12:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
धनतेरस के लिए खरीदारी करती महिला - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होने वाली है। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। इस मान्यता के कारण बर्तनों की दुकानें सजने लगी हैं। कसेरट बाजार, चर्च रोड, राजा की मंडी, शाहगंज समेत शहर के सभी बाजारों में दुकानों पर स्टील, पीतल, तांबे के बर्तन नजर आने लगे हैं। थाली, कटोरी, चम्मच, गिलास के बर्तनों की इतनी वैरायटी हैं कि ग्राहक असमंजस में पड़ जाए। स्टील, कॉपर, पीतल के बर्तनों के साथ क्रॉकरी ग्राहकों को लुभाने को तैयार है। किनारी बाजार में बर्तनों की दुकानों पर धनतेरस केलिए नए उत्पाद शोकेस में लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
धनतेरस के लिए खनका बर्तनों का बाजार - फोटो : अमर उजाला
स्टील के बाद कॉपर के बर्तनों की मांग ज्यादा है। कॉपर के साथ कई प्रयोग बर्तन कंपनियों ने किए हैं। लंच बॉक्स में कंटेनर स्टील की जगह कॉपर के पेश किए है, जिनमें आठ घंटे तक खाना गर्म रहने का दावा किया गया है। इनकी कीमत दो से तीन हजार रुपये के बीच है। पानी का जग तो सबसे ज्यादा डिमांड में है ही। स्टील के बर्तनों में कॉपर के बेस को भी कई कंपनियों ने उतारा है। धनतेरस पर 12 से 15 करोड़ रुपये तक के बर्तन बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 5
धनतेरस के लिए बाजार में खरीदारी करती महिला - फोटो : अमर उजाला
धनतेरस पर नए बर्तनों की खरीद केसाथ दिवाली के पूजन के लिए डिजाइनर स्टील थाली भी मांग में है। बर्तन कारोबारी दिनेश बंसल ने बताया कि दिवाली पर कीमत नहीं, बल्कि नए उत्पाद पर जोर रहता है। स्टील का बर्तन स्टैंड, डिनर सेट और पानी की बोतलों के नए डिजाइन आए हैं। दुकान पर 10 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक के बर्तन उपलब्ध हैं।

4 of 5
चांदी के सिक्कों की खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रतिष्ठित वीके बर्तन भंडार के संचालक राजीव गर्ग ने बताया कि इस बार 304 ग्रेड स्टील के बर्तनों की चमक छाई हुई है। बेहतरीन क्वालिटी और फिनिशिंग के कारण लोगों को इसके बर्तन पसंद आ रहे हैं। स्टील के साथ कॉपर की मिक्सिंग और फिनिशिंग वाले किचन के बर्तन ज्यादा बिकने की उम्मीद है। कांच की क्राकरी सदाबहार है जो गिफ्ट के लिए सबसे ज्यादा मांग में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूखे मेवे की खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर गिफ्ट के लिए एक से बढ़कर एक शानदार पैकिंग में सूखे मेवे की बिक्री जोरों पर है। कारपोरेट सेक्टर में ऐसी पैकिंग के आर्डर दिए हैं, वहीं खास वर्ग भी इनकी खरीद कर रहा है। इनमें काजू, बादाम, किशमिश और अखरोट के साथ छुआरा भी पैकिंग का हिस्सा बना है। 450 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक के ऐसे गिफ्ट पैक चलन में हैं। लकड़ी के बॉक्स के साथ इनकी पैकिंग में प्लास्टिक और पेपर का इस्तेमाल किया गया है। थोक व्यापारी राजेंद्र अग्रवाल के मुताबिक दिवाली पर काजू और बादाम की मांग ज्यादा है। किशमिश और अखरोट कम है। काजू की कई वैराइटी होने से सबसे पहली पसंद यही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें