फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहोई अष्टमी: आस्था की अलौलिक आभा से जगमगा उठा राधारानी कुंड, लाखों भक्तों ने किया स्नान

Tue, 22 Oct 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 8
राधारानी कुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में अहोई अष्टमी पर सोमवार मध्य रात्रि को पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने राधारानी कुंड में डुबकी लगाई। इस मौके पर आस्था की अलौलिक आभा से राधारानी कुंड जगमगा उठा। श्रीराधे-कृष्ण के जयकारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन

2 of 8
अहोई अष्टमी पर राधारानी कुंड पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मान्यता के अनुसार राधारानी कुंड में स्नान के बाद निसंतान दंपतियों ने पूजा कर मन्नत मांगी और कुंड में पेठे का फल दान कर स्नान किया। राधारानी कुंड पर आस्था की अलौलिक छटा देखते ही बन रही थी। 
विज्ञापन

3 of 8
राधाकुंड की परिक्रमा करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अहोई अष्टमी मेले में ढोल-नगाड़े, झांझ-मजीरे की थाप की झूमते भक्त राधाकुंड की ओर बढ़ रहे थे। भजन गाते हुए हजारों भक्तों ने राधारानी कुंड की परिक्रमा लगाई। 

4 of 8
राधारानी कुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात 12 बजते ही वेद मंत्र व शंख ध्वनि के साथ राधारानी कुंड में स्नान शुरू हुआ। निसंतान दंपतियों ने साथ-साथ स्नान किया और संतान सुख की मन्नत मांगकर कुंड में पेठे का फल दान किया। 
विज्ञापन

5 of 8
राधारानी कुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अहोई अष्टमी स्नान की संध्या पर राधारानी कुंड के घाटों पर इस्कॉन के भक्तों ने गाय के देशी घी से दीपदान किया। विश्व शांति के लिए किया गए दीपदान ने श्रद्धालुओं ने मन मोह लिया। 
विज्ञापन

6 of 8
ललिता कुंड पर महारास लीला - फोटो : अमर उजाला
राधाकुंड में राधारानी की सखी ललिता जी के आंगन में ब्रज वसुंधरा प्रभु की महारास लीला में राधा-कृष्ण के स्वरूपों पर इतने फूल बरसे कि चारों ओर सुगंध फैल गई। लछमन दास के सानिध्य में राधारानी कुंड के परिक्रमा मार्ग स्थित ललिता कुंड पर महारास लीला, भजन संध्या, फूलों की होली संग ललिता सखी का गुणगान किया गया। महारास देखने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन

7 of 8
राधारानी कुंड पर पूजा करते दंपती - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा से अपने पति राहुल संग आई मीरा ने कहा कि राधाकुंड में राधे के दरबार में संतान के लिए झोली फैलाई थी, एक साल बाद ही राधारानी की कृपा से बेटे का जन्म हुआ। हम हर साल अहोई अष्टमी पर स्नान के लिए राधाकुंड आते रहेंगे। वहीं अंजलि ने अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में स्नान कर संतान की मन्नत मांगी है। 
विज्ञापन

8 of 8
राधारानी कुंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में स्नान के लिए बंगाल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आसाम, बिहार, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ अधिक होने से संगम कुंड पर खोया-पाया केंद्र लगाया गया। मेले में एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, एसडीएम राहुल यादव, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक समेत कई लोगों का सहयोग रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें