बांकेबिहारी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन खत्म होने के बाद कान्हा की नगरी मथुरा में प्रमुख मंदिरों को भक्तों के लिए खोल दिया गया, लेकिन वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट अभी भी बंद हैं। इसके बावजूद शनिवार की शाम सेवाधिकारी द्वारा अपने यजमानों को ठाकुरजी के दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश दे दिया गया।