जम्मू कश्मीर के साम्बा सेक्टर में तैनात आगरा के सिकंदर स्थित लखनपुर गांव निवासी जवान देवेंद्र सिंह बघेल (28) वतन पर शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
श्ाहीद जवान के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उनके भाई भीम सिंह ने बताया कि 25 मई को उनका बेटा दो वर्ष का पूरा होने वाला है। उसका जन्मदिन मनाने के लिए देवेंद्र ने छुट्टी की अर्जी दी थी और वह मंजूर भी हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
श्ाहीद जवान के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शहीद देवेंद्र ने अपने भाई भीम सिंह से कहा था कि वह भी छुट्टी लेकर घर आ जाएं। बच्चे का जन्मदिन काफी धूम-धाम से मनाने चाहते थे, लेकिन कुदरत कुछ और ही मंजूर था।
4 of 5
अफसर मौके पर पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
भीम सिंह ने अमर उजाला को बताया कि देवेंद्र का 19 तारीख का राजधानी एक्सप्रेस से रिजर्वेशन था। 20 मई को वह घर आने वाले थे। उन्होंने बताया कि शहादत की खबर सबसे पहले उन्हीं को मिली।