आगरा के बाह स्थित भाऊपुर मंदिर के पास बारात की कार पेड़ से टकराने के बाद पांच की मौत हो गई। ऐसे में दुल्हन दुल्हन प्रियंका ने बहादुरी का काम किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
हाथों में मेहंदी लगी थी, लाल जोड़ा पहन रखा था, लेकिन उसने इन सबकी परवाह नहीं की। घायलों की मदद केलिए दौड़ पड़ी। उसने उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
3 of 5
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल का नंबर लेकर डाक्टरों से बात की, कहा कि उपचार में कोई कमी न रहे, यह गंभीर मामला है। इतना ही नहीं, उसने लोगों से कहा कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए, देरी भारी पड़ेगी।
4 of 5
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वह तब तक लगी रही जब तक कि घायल अस्पताल नहीं पहुंच गए। उसकी आंखों से आंसू गिर रहे थे लेकिन धैर्य नहीं खोया। उसने मायके वालों को भी फोन किया। थोड़ी देर में वे लोग पहुंच गए।
प्रियंका उनके साथ ही मायके लौट गई। वहीं भाऊपुरा का मृतक 10 बर्षीय अभय गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा 4 का छात्र था उसकी मौत से परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बेहाल हो गया है।