आगरा के ताजगंज श्मशान घाट के विद्युत शवदाह गृह में रात दो बजे तक अंतिम संस्कार हुए। मंगलवार की रात तक 33 शव पहुंचे थे। सुबह शव लेकर पहुंचे परिजनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद शवों की संख्या बढ़ गई। इस कारण एक घंटे की वेटिंग रही। जबकि शवदाह गृह की चारों भट्ठियों पर अंतिम संस्कार चलता रहा। इससे पूर्व सोमवार को 35 शवों का अंतिम संस्कार हुआ था।