आगरा के ककरैठा में बुधवार को राशन विक्रेता वेद प्रकाश शर्मा की दुकान पर राशन लेने के लिए भीड़ पहुंची थी। राशन विक्रेता ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए दुकान की दोनों तरफ सड़क पर निर्धारित दूरी पर गोले बना रखे थे। सुबह करीब 10:30 बजे इन गोलों में कम लोग खड़े नजर आए। अधिकतर गोलों में थैला और बोरी रखकर लोग झुंड में बैठकर आपस में बातें कर रहे थे।
विज्ञापन
2 of 5
राशन की दुकान के नजदीक बैठीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
राशन वितरण के दौरान लोगों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। कई बार लोग दुकानदार के पास भी एकत्रित हो रहे थे, दुकानदार बार-बार लोगों को दूरी बनाए रखने के लिए टोक रहा था। काउंटर के पास सैनिटाइजर भी रखा हुआ था, सभी कार्ड धारकों के हाथ साफ कराए जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
राशन की दुकान पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सती नगर में लोगों ने गोल घेरों में अपने कट्टे रखे और किनारे झुंड में बैठ गए। बुधवार को सती नगर में राशन वितरण में सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ।
4 of 5
राशन की दुकान पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
नरायच में सामाजिक दूरी का नियम नहीं दिखाई दिया। वहीं राशन वितरण के दौरान पर्यवेक्षक भी नजर नहीं आए।
सामाजिक दूरी के लिए रख दिए बैग, महिलाएं बैठ गई झुंड में
- फोटो : अमर उजाला
कई अन्य स्थानों पर भी राशन के लिए भीड़ में खड़े दिखाई दिए। न हाथ साफ किए और न सामाजिक दूरी का पालन किया। जबकि आगरा में 149 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।