फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर कार फूंक ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, जेल जाते वक्त बोला- सिस्टम में सुधार चाहता हूं

Fri, 27 Sep 2019 09:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
कार फूंक कर बरसाईं गोलियां - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में एसएसपी दफ्तर के समीप अपनी कार फूंक कर फायरिंग करने के मामले में नामजद शुभम चौधरी और अंजुला शर्मा को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गुरुवार को जेल जाते वक्त दोनों में से किसी के भी चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। शुभम ने कहा कि वो तो व्यवस्था को बदलना चाहता है। सिस्टम में सुधार चाहता है।
विज्ञापन

2 of 5
ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत - फोटो : अमर उजाला
टाउनशिप राधाटाउन निवासी शुभम चौधरी और उसकी महिला मित्र अंजुला शर्मा को बुधवार शाम को एसएसपी दफ्तर के समीप फायरिंग करके दहशत फैलाने में गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों के खिलाफ थाना सदर बाजार में धारा 186, 188, 332, 353, 431, 435, 307, 504, 506 और 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी युवक और महिला को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद शुभम और अंजुला को न्यायिक मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल जाते वक्त शुभम चौधरी को घटना पर कोई पछतावा नहीं था। 

4 of 5
आरोपी शुभम - फोटो : अमर उजाला
शुभम बार बार कह रहा था कि उसका मकसद सिस्टम को जगाना था। व्यवस्था को बदलने का प्रयास वो लगातार करता रहेगा। वहीं अंजुला शर्मा भी मुस्कुराते हुए जेल गई। वो अपने दो बच्चों से दूर हो रही थी। उसे भी कोई पछतावा नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाथ में पिस्टल लेकर खड़ा युवक और महिला - फोटो : अमर उजाला
आरोपी शुभम और अंजुला शर्मा को जब पुलिस जिला अस्पताल और कचहरी लेकर पहुंची तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कचहरी में भारी पुलिस फोर्स लगाया गया था। दोनों को मीडिया से भी दूर रखने की कोशिश करने में पुलिस लगी रही। पुलिस अधिकारी भी कचहरी में पहुंच गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें