फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2020: वर्ष 2020 में आपराधिक घटनाओं से दहला आगरा, हर चौथे दिन हुई एक हत्या

Fri, 25 Dec 2020 12:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 14
2020 में हुई आपराधिक घटनाओं से संबंधित तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में वर्ष 2020 में करीब हर चौथे दिन हत्या और रोज चार चोरी हुईं। डकैती की घटनाएं पिछले साल से ज्यादा हुईं। पिछले साल तीन घटनाएं हुई थीं, इस साल डकैती की छह वारदात हुईं। नगला किशन लाल में तीन लोगों की हत्या और डॉ. योगिता हत्याकांड सबसे चर्चित घटनाओं में से रहीं। कमला नगर में एक दंत चिकित्सक की हत्या कर दी गई। प्रोफेसर और उनके भाई पर जानलेवा हमला हुआ। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 14
सराफ दंपती हत्याकांड : मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद में सराफ दंपती की हत्या कर लूटे करोड़ों के गहने 
27 जनवरी 2020 को घनी आबादी वाले मोहल्ला हरसाय खिड़की में सराफा कमेटी के अध्यक्ष मुकलेश गुप्ता (62) और उनकी पत्नी लता गुप्ता की घर में हत्या। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। उन्होंने हत्या कर लूटे थे करोड़ों के गहने।
विज्ञापन

3 of 14
योगिता हत्याकांड: योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला
परिचित डॉक्टर ने कर दी डॉ. योगिता की हत्या 
18 अगस्त को एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी डॉ. योगिता के परिचित डॉ. विवेक तिवारी को गिरफ्तार करके जेल भेजा। 

4 of 14
डॉक्टर निशा सिंघल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर में दंत चिकित्सक की हत्या 
20 नवंबर को कमला नगर के कावेरी कुंज निवासी दंत चिकित्सक निशा सिंघल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन

5 of 14
प्रोफेसर गोलीकांड: घटनास्थल पर पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर हमला और भाई पर बरसाईं गोलियां
28 जून को कालिंदी विहार के सौ फुटा मार्ग पर रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे सैर पर निकले डॉ. बीआर आंबेडकर विवि के एसोसिएट प्रोफेसर को गोली मारी गईं। बाद में उनके भाई पर भी गोलियां बरसाईं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था। 
विज्ञापन

6 of 14
आगरा ट्रिपल मर्डर: रामवीर, पत्नी मारी और बेटा बबलू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
नगला किशन लाल में पति-पत्नी और बेटे की हत्या
30 अगस्त को एत्माद्दौला की घनी बस्ती नगला किशनलाल में परचून दुकानदार रामवीर, उनकी पत्नी मीरा और बेटे बबलू की हाथ-पांव और मुंह में टेप बांधने के बाद हत्या कर दी। शवों को जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी दो लोगों सहित छह को गिरफ्तार करके जेल भेजा। 
विज्ञापन

7 of 14
जोंस मिल में पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला
जोंस मिल में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम के पीछे विस्फोट 
19 जुलाई को जोंस मिल परिसर में सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम के पिछले हिस्से में जबर्दस्त धमाका हुआ। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता रज्जो पंडित सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा। 

8 of 14
विस्फोट के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आतिशबाज के घर में पटाखों में विस्फोट, गई चार लोगों की जान 
18 अक्तूबर को शाहगंज की घनी आबादी वाली बस्ती न्यू आजमपाड़ा में आतिशबाज चमन मंसूरी के घर में बगैर लाइसेंस बनाए गए पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया था। इसमें चार लोगों की जान गई थी। पुलिस ने चमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसने कोर्ट में समर्पण किया था। 

9 of 14
आगरा बैंक डकैती कांड: आरोपी पुनीत - फोटो : अमर उजाला
बैंक डकैती कांड
15 दिसंबर को सदर क्षेत्र के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में लुटेरों ने दिनदहाड़े डकैती डाली। लुटेरे बैंक से करीब 57 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। पुलिस ने इस डकैती कांड का खुलासा कर अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

10 of 14
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
गैंग ने कर दिया कोख का सौदा, कई गिरफ्तार 
19 जून को फतेहाबाद में ‘कोख के सौदागर’ गैंग पकड़ा गया। गैंग से तीन शिशु मिले। इन्हें नेपाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णुकांत सहित अन्य आरोपियों को फरीदाबाद, दिल्ली, सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करके जेल भेजा। सरगना अस्मिता आज तक हाथ नहीं आई। 

11 of 14
कमला नगर थाना - फोटो : अमर उजाला
नए थाने खुले, अपराध भी बढ़ा 
थाना कमला नगर : 18 अगस्त को कमला नगर थाना खोला गया। बल्केश्वर पुलिस चौकी को ही थाने का रूप दिया गया। थाना खुलने के कुछ दिन बाद ही व्यापारी की हत्या की गई। पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया। 20 नवंबर को डॉ. निशा की हत्या हुई। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा। इसके अलावा वायुसेना के एक अधिकारी की रिश्तेदार महिला से छेड़छाड़ की घटना के अलावा कई अपराध हुए। पुलिस ने पांच महीने में 109 केस दर्ज किए। इनमें से 69 केस में चार्जशीट और एफआईआर की कार्रवाई की जा चुकी है। 40 मुकदमों में विवेचना लंबित है। 

12 of 14
साइबर थाना - फोटो : अमर उजाला
साइबर थाना : साइबर क्राइम की शिकायतों के निस्तारण के लिए 23 मार्च को रेंज साइबर थाना पुलिस लाइन में खोला गया। इसमें अब तक सौ से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से 12 में ही मुकदमे दर्ज किए गए। चार में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें चार्जशीट लगाई जा चुकी है। 

13 of 14
मानव तस्करी निरोधक शाखा का थाना - फोटो : अमर उजाला
एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग थाना : 27 नवंबर को पुलिस लाइन में एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना बनाया गया। इसमें मुकदमे तो दर्ज नहीं हुए, लेकिन पुलिस ने भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाकर 20 से अधिक बच्चों का आश्रय स्थल या उनके घर पहुंचाया। 
विजिलेंस थाना : जून में विजिलेंस थाना खोला गया। इसके साथ ही शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया। इस नंबर पर दस शिकायतें आईं। मगर, थाने में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

14 of 14
आगरा बैंक डकैती कांड - फोटो : अमर उजाला
ये हैें अपराध के आंकड़े 
डकैती : 06
लूट : 45
हत्या : 89 
बलवा : 141 
गृहभेदन : 291 
वाहन चोरी : 1054 
कुल चोरी : 1475 
फिरौती के लिए अपहरण : 01
दहेज हत्या : 69 
दुष्कर्म : 62
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें