फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेश पचौरी हत्याकांड: शूटर सचिन कंजा पर 25 हजार का इनाम घोषित, पेशेवर अपराधी की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 30 Dec 2020 11:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सीसीटीवी फटेज में वारदात कैद - फोटो : अमर उजाला
दस्तावेज लेखक हरेश पचौरी की हत्या करने के आरोपी शूटर सचिन कंजा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनाम की राशि को और बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने के लिए फाइल आईजी ए सतीश गणेश के पास भेजी गई है। बैंक डकैती के फरार आरोपी बंटी और नरेंद्र कुमार पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
हरेश पचौरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 19 दिसंबर को हरेश पचौरी की हत्या हुई थी। मामले में दो आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। शूटर सचिन कंजा और भानु प्रताप उर्फ बीपी फरार हैं। सचिन कंजा पेशेवर अपराधी है। पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार उसने सदर क्षेत्र के एक और व्यक्ति की सुपारी ले रखी है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हैं।


संबंधित खबर-  आगरा में फिर बड़ी वारदात, बीच सड़क पर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, हत्या से फैली सनसनी
 
विज्ञापन

3 of 5
हरेश पचौरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सचिन कंजा यूपी से बाहर चला गया है। वह किसी दूसरे मामले में कोर्ट में समर्पण कर सकता है। आगरा पुलिस आसपास के जिलों में भी पुलिस से संपर्क कर रही है। 

4 of 5
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि सचिन पर इनाम की राशि को 25 से 50 हजार रुपये करने के लिए आईजी रेंज आफिस फाइल भेजी गई है। इनाम बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बबलू कुमार, एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
बैंक से लूटी रकम की जानी है बरामद 
थाना सदर के रोहता स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में डकैती के मामले में फरार नरेंद्र कुमार और बंटी जाटव पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। पुलिस के अनुसार, वह पिछले दिनों समर्पण करने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस की घेराबंदी से ऐसा नहीं कर सके। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों पर आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपियों से बाकी रकम की बरामदगी की जानी है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें