फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड: मां-बाप और बेटे को मारकर जलाने के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार

Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा ट्रिपल मर्डर: रामवीर, पत्नी मारी और बेटा बबलू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना एत्माद्दौला के नगला किशनलाल निवासी परचून व्यापारी रामवीर, उनकी पत्नी मीरा और बेटे बबलू की हत्या के मामले में पुलिस ने जेल में बंद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। इसे जल्द ही अदालत में प्रस्तुत कर दिया जाएगा। इसके साथ पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। उनकी रिपोर्ट आने पर चार्जशीट में शामिल कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन

2 of 5
आगरा ट्रिपल मर्डर: एक ही कमरे में मिले थे तीनों शव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
नगला किशनलाल में 30 अगस्त की रात को रामवीर, उनकी पत्नी मीरा और बेटे बबलू की हत्या कर दी गई थी। शवों को जलाने का प्रयास भी किया गया था। दूसरे दिन घर के सामने रहने वाले रामवीर के भाई की पत्नी के आने पर घटना का पता चला था। पुलिस ने मोहल्ले के ही सुभाष और वकील को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। हत्या में सुभाष का भाई गजेंद्र का भी हाथ था। वह दो दिन बाद पकड़ा गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
तिहरे हत्याकांड के आरोपी सुभाष और वकील (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य मिल गए हैं। विवेचना के बाद सुभाष, वकील और गजेंद्र के खिलाफ हत्या और सुभाष के पिता वीरपाल, मां और एक अन्य भाई के खिलाफ साक्ष्य मिटाने की धारा में चार्जशीट लगाई गई है। 

4 of 5
आगरा ट्रिपल मर्डर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
तीन लाख रुपयों की उधारी न चुकाने पर हत्या की बात सामने आई थी। चार्जशीट में रामवीर के परिवार के लोगों के साथ ही अन्य सहित दस से अधिक गवाह बनाए गए हैं। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि चार्जशीट तैयार कर ली गई। इसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा ट्रिपल मर्डर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक साक्ष्यों की रिपोर्ट का इंतजार 
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कई साक्ष्य मिले थे। इनमें डायरी, हत्या वाले दिन प्रयुक्त एक आरोपी के कपड़े, मोबाइल चार्जर की डाटा केबल, मृतक बबलू के शैक्षिक प्रमाण पत्र सहित अन्य थे। इनको विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट अभी पुलिस को मिली नहीं है। इस रिपोर्ट के मिलते ही चार्जशीट में शामिल कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें