फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजलि हत्याकांड के खुलासे पर परिवार को अब हुआ यकीन, मां बोली- गवाही देकर बेटी को दिलाऊंगी इंसाफ

Sat, 27 Apr 2019 12:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
संजलि की मां अनीता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के मलपुरा क्षेत्र में जिंदा जलाई गई दसवीं की छात्रा संजलि के परिजनों को अब जाकर यकीन हुआ है कि पुलिस ने केस सही खोला। इन लोगों का कहना है कि सारे साक्ष्य देखने के बाद दिल को तसल्ली हुई है। संजलि की मां अनीता देवी का कहना है कि आरोपी जेल से छूटने नहीं चाहिए। उन्हें सजा दिलाना ही उनकी जिंदगी का मकसद है। वो बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए कोर्ट में गवाही भी देंगी।
विज्ञापन

2 of 6
छात्रा संजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लालऊ गांव की संजलि को 18 दिसंबर, 2018 को स्कूल से घर लौटते समय रास्ते में जिंदा जला दिया गया था। वो साइकिल से आ रही थी। उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी। घटना से आगरा दहल उठा था। देश के कई हिस्सों में कैंडल मार्च निकाले गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
संजलि हत्याकांड का आरोपी योगेश - फोटो : अमर उजाला
संजलि की मौत के अगले ही दिन उसके तहेरे भाई योगेश ने जहर खाकर जान दे दी थी। इसी से पुलिस को सुराग मिला। पुलिस ने खुलासा किया कि योगेश ही मुख्य आरोपी था। वो संजलि को परेशान करता था। संजलि ने उसे लूजर कह दिया था। इसी से तैश में आकर उसने उसकी जान ले ली। साथ में दो रिश्तेदार युवक भी रहे। इन दोनों को जेल भेजा गया था। 

4 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इन दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। पुलिस ने वे सीसीटीवी फुटेज भी जुटा लिए थे जिनमें आरोपी संजलि के पीछे बाइक से जाते नजर आ रहे हैं। उस पेट्रोल पंप का भी पता लगा लिया था जहां से पेट्रोल खरीदा गया। संजलि और योगेश के मोबाइल की कॉल और चैटिंग डिटेल भी निकलवा ली गई थी।

ये हैं आरोपी
1. योगेश : संजिल का तहेरा भाई ( जहर खाकर जान दे दी )
2. विजय : योगेश का ममेरा भाई।
3. आकाश : योगेश का रिश्तेदार।
विज्ञापन

5 of 6
संजलि को न्याय दिलाने की मुहिम - फोटो : अमर उजाला
संजलि के परिवार को शुरू में पुलिस की कहानी पर यकीन नहीं था। ये लोग कह रहे थे कि योगेश भाई था, वह हत्या कैसे कर सकता है? घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई थी। संजलि के परिजनों ने धरना प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजलि हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
संजलि की मां अनीता का अब यह कहना है कि उन्होंने पुलिस के दिए सारे साक्ष्यों की पड़ताल की। सारी बातें सच लगीं। तब माना कि केस सही खुला है। अब हम चाहते हैं कि संजलि को इंसाफ मिले। आरोपी जेल से छूटने नहीं चाहिए। उन्हें डर लगा रहता है कि कहीं उनके साथ कुछ हो न जाए। उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें