फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Case: क्राइम ब्रांच ने दर्ज किए सीएफआई के सदस्यों के बयान, संपर्कों की तलाश तेज

Sat, 10 Oct 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में दंगा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में मथुरा जेल में बंद कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) के सदस्यों के बयान शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने लिए। एसपी क्राइम ने बैठक कर जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उधर, थाना मांट की पुलिस ने आरोपी मसूद अहमद के बहराइच स्थित मकान पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने इनसे जुड़े लोगों की तलाश भी तेज कर दी है।
विज्ञापन

2 of 6
मांट टोल पर तैनात पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
वेबसाइट बनाकर विदेशों से चंदा लेने और उसका उपयोग दंगा कराने जैसे गंभीर आरोप में केरल के पत्रकार समेत चार संदिग्ध मथुरा जेल में बंद हैं। पांच अक्तूबर को इन चारों को यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा से पकड़ा गया। ये स्विफ्ट कार से हाथरस जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा है कि जांच में पता चला है चारों पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) संगठनों से जुड़े हैं। इस मामले में एटीएस, आईबी, मिलिट्री इंटेलिजेंस, एलआईयू और क्राइम ब्रांच ने जांच की। बाद में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने क्राइम ब्रांच को इस मामले की जांच सौंप दी। 

4 of 6
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थाना मांट पुलिस आरोपियों के घर पहुंची है। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर उत्तम चंद्र पटेल ने बताया कि चारों आरोपियों की विभिन्न शहरों में सक्रियता का पता लगाया जा रहा है। इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। लैपटॉप और स्मार्टफोन से मिली जानकारियों पर भी काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एसपी क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने जेल में चारों आरोपियों के बयान लिए हैं। जल्द ही इनसे जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। जांच में शामिल अधिकारियों के साथ बैठक करके जांच के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोर्ट में आरोपियों की पेशी के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मांट टोल प्लाजा से गिरफ्तार किए गए देशद्रोह के चारों आरोपियों के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। क्राइम ब्रांच की टीमें जांच कर रही हैं। मांट थाने की पुलिस आरोपियों के घर जांच करने पहुंची है। जल्द ही इनके संपर्क में रहे लोगों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें