फिरोजाबाद से 22 जुलाई की शाम से लापता उद्योगपति संजीव गुप्ता की कार सोमवार की सुबह अलीगढ़ में मिली। कार मिलने के बाद पुलिस के हाथ कुछ ठोस सुराग लगे हैं। उद्योगपति की लोकेशन चंडीगढ़ की तरफ भी बतायी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
संजीव गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर उद्योगपति की पत्नी सारिका गुप्ता ने टूंडला थाने में सुहागनगर निवासी नीता और उनके पति प्रदीप पांडेय और अमित गुप्ता पर फिरौती के लिए अपहरण का शक जताते हुए तहरीर दी। हालांकि टूंडला पुलिस शनिवार रात को ही उद्योगपति की गुमशुदगी दर्ज कर चुकी थी। पुलिस अब दर्ज रिपोर्ट को अपहरण में तरमीम कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
3 of 5
संजीव गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
राजा का ताल स्थित आर्चिट ग्रीन निवासी उद्योगपति और सागर रत्ना रेस्टोरेंट के संचालक संजीव गुप्ता शनिवार शाम पौने छह बजे लापता हो गए थे। पुलिस ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। सोमवार सुबह करीब पांच बजे टूंडला पुलिस को उद्योगपति संजीव गुप्ता की सफेद रंग की सेंटा फी कार (यूपी 83 एसी 4100) अलीगढ़ जिले में बाईपास मार्ग पर पड़ने वाले गभाना टोल टैक्स के समीप एक पंक्चर जोड़ने वाले के खोखे (दुकान) पर लावारिस खड़ी होने की सूचना मिली।
4 of 5
संजीव गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी लेने के साथ ही उसे टूंडला ले आई। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि उद्योगपति को जल्द ढूंढ लिया जाएगा। वहीं उद्योगपति संजीव गुप्ता की पत्नी सारिका ने नीता पांडेय उनके पति प्रदीप पांडेय निवासी सुहागनगर थाना दक्षिण व अमित गुप्ता निवासी सुहागनगर थाना दक्षिण के खिलाफ नामजद तहरीर देकर फिरौती के लिए अपहरण का आरोप लगाया है।
नीता पांडेय के पति प्रदीप पांडेय समाज कल्याण विभाग फिरोजाबाद में बाबू हैं और नीता पांडेय आरओ प्लांट चलाती हैं। संजीव गुप्ता से नीता पांडेय का पैसों के लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। सारिका की तहरीर के आधार पर टूंडला पुलिस ने नीता पांडेय, प्रदीप पांडेय और अमित गुप्ता के खिलाफ फिरौती के लिए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।