हत्या में प्रयुक्त आरी का ब्लेड और मृतका के कपड़े बरामद हुए
- फोटो : अमर उजाला
शिवानी की मौत होने के बाद वह घबरा गया और बोरे में शव को बंद कर खेत में ले गया। वहां आरी से शिवानी का गला काटा और धड़ कुएं में फेंक दिया। पुलिस पहचान न कर सके, इसलिए सिर को रजवाह में फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर नरमुंड, महिला के कपड़े, हत्या में प्रयुक्त आरी का ब्लेड बरामद कर लिया गया है।