बरेली-ग्वालियर राजमार्ग पर रविवार की सुबह भिंड निवासी ट्रांसपोर्टर पर बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमलावरों ने गाड़ी रुकवाने के बाद बाहर निकालकर भी गोलियां मारीं। फायरिंग की आवाज सुनकर जब ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
2 of 6
कार के शीशे पर गोली का निशान
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने घायल ट्रांसपोर्टर को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस हमलावरों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है। घटनास्थल पर पुलिस ने कारतूस के तीन खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के भिंड थाना क्षेत्र गांव सित्तेदारपुरा निवासी ट्रांसपोर्टर जसवंत सिंह जाटव (36) रविवार की सुबह अपनी स्कार्पियो से इटावा जा रहा था। गाड़ी चालक रामू निवासी गांव कीरतपुरा भिंड चला रहा था। स्कार्पियो जब मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बरेली-ग्वालियर राजमार्ग पर गांव खिदरपुर के पास पहुंची, तभी इटावा की ओर से आ रहे काली पल्सर पर सवार तीन युवकों ने हाथ देकर स्कार्पियो को रुकवा लिया।
4 of 6
बुलेट दिखाता पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही गाड़ी रुकी तो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। अचानक फायरिंग होती देख घबराया चालक गाड़ी से उतरकर खेतों की ओर भाग गया। पीछे बैठा विकास निवासी शास्त्री नगर भिंड गाड़ी में ही छिप गया। पल्सर सवारों ने स्कार्पियो का दरवाजा खोलकर जसवंत को बाहर खींच लिया। उसके साथ मारपीट करते हुए गोलियां मारीं। गोलियां लगने के बाद जसवंत बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
5 of 6
firing
- फोटो : अमर उजाला
उधर गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण जब घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर बाइक पर बैठकर भाग निकले। घटनास्थल पर पहुंचे कुसमरा निवासी आलोक स्वतंत्र ने घायल को स्कार्पियो में बैठाकर सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर किशनी समरेश सिंह पुलिसबल के साथ अस्पताल पहुंच गए।
ट्रांसपोर्टर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया। कुछ देर बाद ही सीओ भोगांव परमानंद पांडेय पुलिसबल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।घटनास्थल पर पुलिस को 32 बोर के तीन खाली खोखे मिले हैं।