फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. योगिता हत्याकांड: अदालत में नहीं हो सकी आरोपी की पेशी, अब सात दिसंबर को सुनवाई

Fri, 04 Dec 2020 02:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के आरोपी डॉ. विवेक तिवारी को गुरुवार को कोर्ट में पेशी नहीं हो पाई। वकीलों की हड़ताल के कारण कोर्ट ने अगली तारीख दे दी। अब आरोपी की पेशी सात दिसंबर को होगी। अगली स्लाइड्स में पढ़िए सनसनीखेज हत्याकांड की पूरी कहानी...
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की छात्रा डॉक्टर योगिता गौतम की 18 अगस्त को गोली मारकर हत्या की गई थी। अगले दिन उनका शव को डौकी क्षेत्र में फेंका गया था। दिल्ली की रहने वाली डॉ. योगिता गौतम नूरी गेट स्थित एक मकान में किराए पर रहती थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
डॉ. योगिता की हत्या का आरोप उरई के मेडिकल अफसर रहे डॉ. विवेक तिवारी पर है। वह जेल में है। पुलिस ने आरोपी विवेक को घटना वाली रात ही गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर व अन्य सामान बरामद किया था। 

4 of 5
योगिता गौतम हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जांच में पाया गया है कि डॉ. योगिता विवेक तिवारी पर शादी के लिए दबाव बना रही थीं। विवेक मना कर रहा था। इसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान विवेक ने योगिता की हत्या कर दी। विवेक ने योगिता को तीन गोलियां मारी थीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
योगिता हत्याकांड का मुकदमा विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट की अदालत में चल रहा है। मामले में गुरुवार को सुनवाई होनी थी। मगर, कोरोना संक्रमण के कारण वकील न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं। इसके कारण आरोपी विवेक की पेशी नहीं हो पाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें