फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाईयों ने युवक पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, मौत, ये था पूरा मामला

Mon, 23 Nov 2020 11:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी भाई गोलू व गुड्डू रावत, मृतक मुश्ताक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मोहनलालगंज के भवानीखेड़ा गांव में बहन से अभद्रता और मां पर अपमानजनक टिप्पणी करने से गुस्साए दो युवकों ने ट्रक चालक मुश्ताक अली की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों आरोपियाें व उनकी मां व पिता को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। मृतक के भाई ने पांच लोगाें पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पहुंची पु्लिस - फोटो : अमर उजाला
एसीपी प्रवीण मलिक के मुताबिक, भवानीखेड़ा गांव में ट्रक चालक मुश्ताक अली ने गोलू रावत की बहन से रविवार दोपहर अभद्रता की। इसके बाद विवाद होने लगा लेकिन तब किसी तरह से मामला शांत हो गया। लेकिन शाम सात बजे गोलू अपने भाई गुड्डू रावत के साथ शराब के नशे में ट्रक चालक के घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

3 of 6
मृतक मुश्ताक( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान मुश्ताक अली ने गोलू की मां पर भी अपमानजनक टिप्पणी कर दी। इससे बौखलाए दोनों भाइयों ने मुश्ताक पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। मुश्ताक खून से लथपथ होकर वहीं गिर गया।

 

4 of 6
घटनास्थल पर पड़ा खून - फोटो : अमर उजाला
गांव में हड़कंप, बहन की तलाश हो रही
हत्या के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और दोनों पक्षों के लोग लामबंद होने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने मुश्ताक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
आरोपी भाई गोलू व गुड्डू - फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज गऊदीन  शुक्ला के मुताबिक, वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपी भाइयों गोलू व गुड्डू रावत और उनकी मां निर्मला व पिता भाईलाल को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं बहन रेनू की तलाश जारी है। मृतक मुश्ताक के भाई इम्तियाज ने दोनों भाइयों,  माता-पिता और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी के मुताबिक, आरोपियों की बहन की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही वारदात का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें