आगरा में देह व्यापार के मामले में सरगना महिला के 22 एजेंट पुलिस रडार की पर हैं। पूछताछ में सरगना महिला ने इनके नाम बताए थे। पुलिस ने दो मुकदमों में इन लोगों को आरोपी बनाया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। फरवरी में थाना ताजगंज क्षेत्र में फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज हैवन में देह व्यापार पकड़ा गया था। पुलिस ने तीन रशियन, एक नेपाली, एक दिल्ली की युवती को पकड़ा था। पुलिस के हत्थे एक दलाल भी चढ़ा था।