फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: डेब्यू मैच के पहले गेंदबाज दीपक चाहर को धोनी-कोहली ने दिया था ये 'मंत्र'

Tue, 10 Jul 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
deepak chahar cricketer - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में पदार्पण करने वाले आगरा के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का कहना है कि रविवार को इंग्लैंड के ब्रिस्टल में जब मैंने मैदान में पहला कदम रखा तो आंखों से खुशी से आंसू छलक आए। मुझे लग रहा था कि आज इंग्लैंड में अगर मेरे पापा मेरे साथ होते, तो उन्हें सीने से लगा लेता। मेरे पापा का सपना साकार हो गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: डेब्यू मैच के पहले गेंदबाज दीपक चाहर को धोनी-कोहली ने दिया था ये 'मंत्र'

2 of 6
deepak chahar cricketer
अमर उजाला से फोन पर विशेष बातचीत में दीपक ने कहा कि इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय और जोश बटलर अच्छी फॉर्म में थे। पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में जेसन रॉय का विकेट लेना यादगार रहा। इंडिया ए की ओर से इंग्लैंड में चल रही ट्राई सीरीज में खेलना का काफी लाभ मिला। यही कारण है कि मैच के दौरान इंग्लैंड की कंडीशन को समझने में ज्यादा समय नहीं लगा। 
विज्ञापन

तस्वीरें: डेब्यू मैच के पहले गेंदबाज दीपक चाहर को धोनी-कोहली ने दिया था ये 'मंत्र'

3 of 6
deepak chahar cricketer
दीपक ने बताया कि पापा लोकेंद्र सिंह चाहर का कहना है कि मेरे लिए नौ नंबर लकी है। इस कारण मेरी कोशिश रहती है कि मैं किसी भी होटल में जाऊं, तो वहां भी मुझे जो कमरा मिले, उसमें नंबर नौ हो। इंग्लैंड और भारत की पिचों में अंतर पर उनका कहना था कि इंग्लैंड में भी इस समय वही मौसम है, जो इंडिया में हैं। इसलिए वातावरण का कोई खास प्रभाव दिखाई नहीं दिया। जहां तक पिचों की बात है, इंग्लैंड की पिचें, भारत की तुलना में अधिक उछाल लेती हैं। 

तस्वीरें: डेब्यू मैच के पहले गेंदबाज दीपक चाहर को धोनी-कोहली ने दिया था ये 'मंत्र'

4 of 6
deepak chahar cricketer
इंटरनेशनल डेब्यू मैच में महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहनी ने मुझसे कहा था कि कोई दबाव लेकर नहीं खेलना है। ज्यादा कुछ नहीं सोचना है। माइंडसेट बनाकर चलना है। इंडिया की वन-डे टीम में खेलने के प्रश्न पर कहना था कि मुझे पूरा भरोसा है कि भविष्य में मैं इंडिया के लिए वन डे इंटरनेशनल मैच भी खेलूंगा। 
विज्ञापन

तस्वीरें: डेब्यू मैच के पहले गेंदबाज दीपक चाहर को धोनी-कोहली ने दिया था ये 'मंत्र'

5 of 6
भाई दीपक चाहर और धोनी के साथ मालती
दीपक की नजर में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आक्रामक खिलाड़ी हैं। वे हमेशा सोचते हैं कि इंडिया टीम के पास गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण के सबसे मजबूत हथियार हैं। महेंद्र सिंह धोनी का सोचना है हमारी टीम किसी भी मैच को जीतने में सक्षम है। क्रिकेट की दुनिया में दीपक चाहर के रोल मॉडल महेंद्र सिंह धोनी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: डेब्यू मैच के पहले गेंदबाज दीपक चाहर को धोनी-कोहली ने दिया था ये 'मंत्र'

6 of 6
क्रिकेटर दीपक चाहर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
दीपक का कहना था कि शहर के लोगों की दुआओं का ही परिणाम है कि आज मैं देश के लिए क्रिकेट खेल सका। मुझे शहर के लोगों से मिलने का बेसब्री से इंतजार है। दीपक चाहर ने गर्लफ्रेंड के प्रश्न को हंसकर टाल दिया। उनका कहना था कि अभी तक उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। हंसते हुए वो बोले कि तलाश में हैं। जिस दिन मिल जाएगी, उस दिन सबसे पहले अपने पापा को बताएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें