फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उम्मीद' का टीका: कोरोना वैक्सीन आते ही उत्साह से खिले चेहरे, ताजनगरी को मिलीं 26280 डोज

Fri, 15 Jan 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
आगरा पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
उम्मीद के जिस टीके का दस महीने से इंतजार था, वह गुरुवार की सुबह ताजनगरी में पहुंच गया। जैसे ही भंडारण डिपो में कोविशील्ड वैक्सीन की 99,500 डोज पहुंचीं, वैसे ही स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ चिकित्सकों और कर्मचारियों के चेहरे उत्साह से खिल उठे और एक दूसरे को बधाई देने लगे। तीन मार्च 2020 से सता रहे वायरस का उपचार मिल जाने से शहरवासियों ने भी सुकून महसूस किया। अब सबको इंतजार है 16 जनवरी का जब सुबह 10 बजे से टीके लगने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 8
वैक्सीन के बॉक्स को डिपो में ले जाते स्वास्थ्यकर्मी । - फोटो : अमर उजाला
कोविशील्ड वैक्सीन की 99,500 डोज को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय स्थित राज्य टीका भंडार डिपो में रखा गया, जहां से देर शाम तक अलीगढ़ और आगरा के स्थानों के लिए वैक्सीन भेज दी गई हैं। ताजनगरी को वैक्सीन की 26,280 डोज मिली हैं। वैक्सीन की ये डोज 2,628 वॉइल में हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
कोल्ड चेन कक्ष में रखी गईं वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
राज्य टीका भंडारण डिपो से वैक्सीन को सुबह 11 बजे सीएमओ ऑफिस में बने जिला टीका भंडार डिपो में तीन कोल्ड बॉक्स में लाया गया है। एक बॉक्स में 9,000 डोज की क्षमता है। इन डोज को तीन आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर में दो से आठ डिग्री तापमान पर रखा गया है। 

4 of 8
आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर में रखी गई वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
जिला टीका भंडार डिपो के पूरे परिसर पर सुरक्षा की खास इंतजाम किए गए हैं। वैक्सीन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं। सुरक्षा के लिए सेंटर पर चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 24 घंटे वैक्सीन डिपो पर टैक्नीशियन भी रहेंगे, जो कंट्रोल रूम से फ्रीजर के तापमान की मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
'हमारी तैयारी पूरी है' 
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। कोरोना वैक्सीन आ गई है। हमारी तैयारी पूरी है। 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। कोरोना योद्धाओं की पूरी टीम में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

6 of 8
मंडलीय स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में सीएमओ व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यह सबके लिए खुशी का क्षण
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने कहा कि वैक्सीन का आना सभी के लिए खुशी का क्षण है। अब इंतजार 16 जनवरी का है जब टीकाकरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
अन्य जिलों को भी भेजी गई डोज
स्वास्थ्य सेवाएं एवं परिवार कल्याण के अपर निदेशक डॉ. एके सिंह ने कहा कि गुरुवार तड़के लखनऊ से कोरोना वायरस की वैक्सीन आगरा पहुंच गईं, पहले इनको राज्य टीका भंडार डिपो में रखा गया, जहां से तय डोज आगरा और अलीगढ़ मंडल को भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

8 of 8
आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर में रखी गई वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
- आगरा-अलीगढ़ मंडल के लिए 99,500 डोज मिलीं 
- 2628 वॉइल में वैक्सीन है। 
- एक वॉइल में 10 मिलीलीटर वैक्सीन है 
- 0.5 मिलीलीटर वैक्सीन एक बार में लगेगी
- 560:वॉइल वैक्सीन रिजर्व में रखी गई हैं
- ताजनगरी को मिलीं 26,280 डोज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें