आगरा के लिए राहत की खबर है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले नए मामले कम हो रहे हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में भी सुधार हो रहा है। मरीजों की ठीक होने की दर अब 91 फीसदी पर पहुंच गई है। कोरोना की दूसरी लहर में मरीज बढ़ने से अप्रैल में स्वस्थ होने की दर 75 फीसदी रह गई थी। जिले में अब तक 806559 लोगों की जांच में 24585 संक्रमित मिल चुके हैं। 22462 मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के कुल 1809 सक्रिय मरीज हैं। हालांकि कोरोना की जांच के अनुपात में संक्रमण दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मरीजों की मौत का सिलसिला भी जारी है। क्रवार को प्रशासन के आंकड़े में तीन मरीजों की मौत दर्ज हुई।
बीते छह दिनों से संक्रमण के नए मामलों लगातार कमी आ रही है। नौ मई को संक्रमण के 296 नए मामले आए थे, शुक्रवार को 165 नए मामले सामने आए। गत एक हफ्ते की बात करें तो मरीजों के ठीक होने की दर में 3.13 फीसदी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
3 of 5
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज का आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
आठ मई को कोरोना संक्रमित मरीजों की ठीक होने की दर 88.23 फीसदी थी, 14 मई को यह बढ़कर 91.36 फीसदी हो गई। हालांकि पहले की अपेक्षा अब जांच कराने वालों के अनुपात में संक्रमित अधिक मिल रहे हैं। आठ मई को जांच के अनुपात में संक्रमण दर 2.98 फीसदी था, 14 मई को यह 3.05 फीसदी हो गया।
4 of 5
कोविड जांच के लिए सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
तारीख नए मामले मरीजों की ठीक होने की दर जांच के अनुरूप संक्रमण की दर
14 मई 165 91.36 फीसदी 3.05 फीसदी
13 मई 177 90.93 फीसदी 3.05 फीसदी
12 मई 189 90.63 फीसदी 3.04 फीसदी
11 मई 252 90.58 फीसदी 3.03 फीसदी
10 मई 285 90.58 फीसदी 3.02 फीसदी
09 मई 296 89.08 फीसदी 2.99 फीसदी
08 मई 198 88.23 फीसदी 2.98 फीसदी
महिला की जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभागकी टीम की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे किया गया। नौ दिन के अभियान में 932 रेवेन्यू गांवों में अभियान के तहत कोरोना संक्रमण के मरीज तलाशे गए। 345 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन्हें दवाएं दी गईं।