फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर कोरोना संक्रमण का संकट: क्या फिर लगेगा लॉकडाउन, लोगों के जहन में उठने लगे सवाल

Fri, 19 Mar 2021 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने फिर से सबकी चिंता बढ़ा दी है। आगरा में जिला प्रशासन ने महाराष्ट्र समेत सभी संक्रमण प्रभावित राज्यों से आने-जाने वालों के लिए कोरोना जांच व सात दिन क्वारंटीन में रहना अनिवार्य किया है। साथ ही लोगों से संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं संक्रमण प्रभावित शहरों में बढ़ती सख्ती को देखते हुए आगरा के लोगों में लॉकडाउन को लेकर तरह-तरह के कयास शुरू हो गए हैं। इसे लेकर आगरा के जिलाधिकारी ने क्या कहा है अगली स्लाइड्स में जानिए...
विज्ञापन

2 of 5
आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
दोबारा से लॉकडाउन लगने से स्पष्ट इनकार करते हुए जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि बढ़ी संख्या में आगरा के लोग महाराष्ट्र, गुजरात में रहते हैं। मध्य प्रदेश, पंजाब में भी मामले बढ़ रहे हैं। होली पर इन राज्यों से आगरा आने वाले लोगों को सात दिन घर में ही क्वारंटाइन रहना पड़ेगा। बुखार या अन्य लक्षण होने पर जांच जरूर कराएं। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिले में रात्रि कर्फ्यू, साप्ताहिक बंदी व अन्य पाबंदियों पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में शासन से गाइडलाइन प्राप्त होने पर निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि सावधानी ही बचाव है। बाजार और घर से बाहर उचित दूरी का पालन करें। 

4 of 5
मास्क लगाए युवक - फोटो : अमर उजाला
होली के त्योहार पर संक्रमण के मददेनजर लोगों से ज्यादा मेलजोल, सामूहिक समारोह में एकत्र होने से परहेज करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि युवाओं से ही संक्रमण बच्चों में फैल सकता है। ऐसे में अपने परिवार के हित में त्योहार को सादगी से मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बुधवार को दो बच्चों समेत कोरोना वायरस के तीन मरीज मिले हैं। इसमें से एक नौ साल का बच्चा है, जो एक स्कूल में पढ़ने वाला है। पांच साल का दूसरा बच्चा शास्त्रीपुरम का रहने वाला है। तीसरी मरीज दयालबाग की वृद्ध महिला है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 19 पर पहुंच गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें