फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: आगरा में दमकल की गाड़ियों से सैनिटाइजेशन, सांसद भी ट्रैक्टर लेकर मैदान में उतरे

Sun, 12 Apr 2020 03:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
दमकल की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते महापौर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित आगरा शहर को संक्रमण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासों में जुटा हुआ है। अब इस जंग में जनप्रतिनिधि भी मैदान में उतर आए हैं। शनिवार को नगर निगम से महापौर नवीन जैन ने शहर को सैनिटाइज करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को रवाना किया। उधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर इस अभियान की शुरुआत की। 
विज्ञापन

2 of 5
एंबुलेंस को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में शनिवार तक 92 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 81 मामले सक्रिय हैं। 10 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक संक्रमित वृद्धा की मौत हो गई है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसको देखते हुए चिन्हित किए 33 हॉट स्पॉट (संक्रमित क्षेत्र) को प्रशासन ने पूरी तरह से सील कर दिया है। अब शहर को सैनिटाइज करने का काम शुरू हो गया है। इसमें फायर ब्रिगेड की मदद ली जा रही है। 
 

 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
दमकल की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को महापौर नवीन जैन ने नगर निगम कार्यालय परिसर से फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह गाड़ियां शहर के संक्रमित क्षेत्रों में जाकर हर गली-मोहल्ले को सैनिटाइज करेंगी। महापौर ने शहरवासियों से घरों में रहने की अपील की है। इस अवसर पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, अपर नगर आयुक्त केबी सिंह मौजूद रहे।

4 of 5
सांसद भी ट्रैक्टर लेकर मैदान में उतरे - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी को कीटाणु मुक्त करने के लिए शहर के सांसद एसपी सिंह बघेल और कई समाजसेवियों आगे आए हैं। इन्होंने मिलकर शहर को सैनिटाइजेशन अभियान शुरू किया है। इसके लिए देहात क्षेत्रों से ट्रैक्टर और खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने वाली मशीनों की व्यवस्था की गई है। इन मशीनों में सोडियम हाइड्रोक्लोराइट भरा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केमिकल का छिड़काव करते सांसद - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सांसद एसपी सिंह बघेल ने साकेत कॉलोनी में ट्रैक्टर चलाकर सैनिटाइजेशन अभियान की शुरुआत की। सांसद ने स्प्रे मशीन से कॉलोनी के मार्ग और घरों के बाहर केमिकल का छिड़काव किया। सांसद ने बताया कि ट्रैक्टर लेकर आने वाले किसानों को मास्क, भोजन, डीजल की व्यवस्था कराई गई है। इस व्यवस्था में आने वाला खर्च वो स्वयं वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें