आगरा में हॉटस्पॉट घोषित किए गए कमला नगर, छत्ता, मोहनपुरा, मंटोला, आजमपाड़ा, तोपखाना, घटिया आजम खां, जीवनी मंडी, चारसू गेट, बिचपुरी, हींग की मंडी, वजीरपुरा, किशोरपुरा, सुभाष नगर और देहात के खंदौली के हसनपुरा और सैंया को सील किया गया है। अमर उजाला टीम ने यहां रहने वाले लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि इलाका सील होने के बाद जिंदगी कैसे चल रही है?
विज्ञापन
2 of 9
किशोरपुरा
- फोटो : अमर उजाला
किशोरपुरा : दूधिया और सब्जी वाले भी नहीं आ सके
किशोरपुरा की माया देवी ने कहा कि पुलिस ने मोहल्ले के दोनों ओर बैरियर लगा दिए हैं। पीएसी भी तैनात है। शुक्रवार सुबह दूधिया आया था लेकिन बैरियर और पुलिस देखकर लौट गया। सब्जी वाले भी मोहल्ले में नहीं आए। मोहल्ले में कोरोना के मरीज मिले हैं, इसलिए लोग खुद ही बाहर नहीं निकल रहे। पुलिस का पहरा इतना सख्त है कि कोई बाहर झांक भी नहीं रहा।
विज्ञापन
3 of 9
जामा मस्जिद के आसपास पूरा इलाका सील
- फोटो : अमर उजाला
ताजगंज : लोग घरों में है, पर बदबू से बेहाल
ताजगंज के दुकानदार राकेश बघेल ने बताया कि हमारे मोहल्ले के लोग घरों में ही हैं। शुक्रवार सुबह दमकलकर्मी आए थे, घरों को सैनिटाइज कर गए। हमने उनसे कहा कि नगर निगम से किसी को भेज दो, नाले में कोई जानवर मरा पड़ा है, बदबू आ रही है लेकिन निगम से कोई नहीं आया। बिल्कुल कर्फ्यू जैसे हालात हैं। सुबह एक घंटे इतनी छूट तो हो कि सब्जी वाला गली में आए और लोग घर के सामने से खरीद लें ।
4 of 9
घटिया चौराहा
- फोटो : अमर उजाला
घटिया आजम खां : होम डिलीवरी कराए प्रशासन
घटिया आजम खां निवासी अखिल मोहन मित्तल ने कहा कि पुलिस का डर है और संक्रमण का भी, इसलिए लोग घरों से बाहर झांक भी नहीं रहे। सुबह को दूध लेने तक के लिए कोई बाहर नहीं गया। अफसरों ने कहा था कि हर चीज की होम डिलीवरी कराएंगे। इसे शुरू कराना चाहिए। बच्चों को दूध और बीमार लोगों को दवाई की घर-घर सप्लाई जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 9
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
चारसू गेट : ड्रोन से रखी जा रही है निगरानी
विनोद सोनी ने बताया कि घर से तो कोई नहीं निकला लेकिन दोपहर को पुलिसवाले आए थे। ड्रोन से छतों के ऊपर की तस्वीरें लीं। इससे डर और बढ़ गया। लोग छतों पर भी नहीं जा रहे हैं। घरों को सैनिटाइज कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हेल्थ सर्वे किया है।
विज्ञापन
6 of 9
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
सुभाष नगर : दमकल ने घरों को सैनिटाइज किया
सुभाष नगर के अब्दुल मलिक ने बताया कि सुबह से ही लोग घरों में रहे। अब इसकी आदत हो गई है। यहां मरीज मिलने के बाद से ही पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दो दिन से सब्जीवाले नहीं आ रहे हैं। दिन में कई बार पुलिस अपील करती है कि लोग घरों में रहें। यहां के लोगों से भी अपील करवाई गई है। दमकल कर्मियों ने घरों को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
7 of 9
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
जगदीशपुरा : संदिग्धों की सूचना दे रहे लोग
यहां रहने वाले जलधारा सिंह ने कहा कि लोग जागरूक हैं। घरों में ही हैं। प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। कोई भी कोरोना संदिग्ध नजर आता है तो तुरंत इसकी सूचना देते हैं। पुलिस भी यहां दिन रात पहरा दे रही है। बस इतनी सी गुजारिश है कि यहां कई रिक्शे वाले रहते हैं, उनकी आमदनी बंद है। उनके लिए प्रशासन भोजन के पैकेट का इंतजाम कराए।
8 of 9
हसनपुरा
- फोटो : अमर उजाला
हसनपुरा : गांव में हो रही है डोर स्टेप डिलीवरी
हसनपुरा के सत्यवीर सिंह ने कहा कि गांव की आबादी तीन हजार है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए गांव की दो दुकानों का नंबर ग्रामीणों को दे दिया गया है। लोग लिस्ट बनाकर दुकानदार के नंबर पर व्हाट्सएप कर देते है। बाद में सभी के सामान को घर के दरवाजे के सामने रखवा दिया जाता है। ऐसे ही दवाई मंगाने के लिए पास के गांव के दो लड़के दवा लाकर पुलिस को दे देते हैं, पुलिस उसे परिवार तक पहुंचा देती है। गांव निवासी अमित का कहना है कि गांव के दोनों रास्तों को बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया है।
झीलरा: घर घर में कराया जाए हेल्थ सर्वे
झीलरा के ग्राम प्रधान सुनील शर्मा ने बताया कि शहर के अस्पताल के कर्मचारी के परिवार के लोग संक्रमित मिले। इसलिए हमारे गांव श्यारमऊ के झीलरा को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। पुलिस ने दो जगह बैरियर लगाया है। अन्य गलियों में लोगों ने खुद ही बल्लियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। कई घरों में सब्जी नहीं पहुंची लेकिन लोग सब्जी से रोटी खाकर भी कोरोना से बचाव के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।