फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: आठ साल की बच्ची ने गुल्लक तोड़ प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 21 हजार रुपये

Wed, 01 Apr 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
बच्ची ने दी आर्थिक मदद - फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। इसके बाद से मदद के लिए हर तबके के लोग आगे आ रहे हैं। इस संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता देकर मासूम बच्चे भी मिसाल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में फिरोजाबाद से दिल को छू जाने वाली खबर सामने आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
फिरोजाबाद के जसराना की रहने वाली आठ साल की बच्ची ने अपनी गुल्लक तोड़कर उसमें जाम किए गए रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अराध्या गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
जसराना नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता की आठ वर्षीय बेटी आराध्या गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अपनी गुल्लक को तोड़ दिया। गुल्लक से 20 हजार 500 रुपये निकले। 

4 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
उसने अपने परिजनों से कहा कि वो यह रुपये कोरोना के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री राहत कोष में देगी। मदद को लेकर बेटी की यह बात सुनकर मां-बाप को गर्व हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
परिवार ने गुल्लक से निकली धनराशि में पांच सौ रुपये का इजाफा कर 21 हजार रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कर दिए। अराध्या का कहना है कि जल्द कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा। वो भगवान से रोज प्रार्थना भी करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें