फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरसः राहत भरी खबर, संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए इन लोगों की रिपोर्ट आई

Fri, 06 Mar 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए पहुंचे थे 32 लोग, 14 दिन तक रहेंगे निगरानी में
विज्ञापन
1 of 5
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच टीम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से भयभीत लोगों के लिए राहत की खबर है। बुधवार को लिए गए 28 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। वायरस की आशंका पर बृहस्पतिवार को 16 और लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। खंदारी में संक्रामक मरीज मिलने के बाद लोगों में कोराना वायरस की दहशत है। कई ऐसे भी हैं, जो बिना लक्षण और सेहतमंद लोग भी नमूने देने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में बुधवार को लिए गए 28 लोगों की रिपोर्ट की जांच हो गई है, इनमें किसी में भी वायरस नहीं मिला है। मंगलवार को भी 25 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव थी। इस तरह से दो दिन में लिए गए सभी 53 लोगों में बीमारी नहीं मिली है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
नमूना देने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस की आशंका पर 32 लोग नमूना देने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, इसमें चिकित्सकीय टीम केस हिस्ट्री जानी, इसमें से 16 ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने की बात कही। इस पर उनके नमूने लिए गए। एसआइसी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस स्थिति सामान्य होती जा रही है। दो दिन में लिए गए 53 लोगों में बीमारी नहीं मिली है। सेहतमंद हैं, फिर भी इनकी 14 दिन तक निगरानी की जाएगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
हेल्थ सर्वे: सेहत का हाल जानने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की तलाश में खंदारी क्षेत्र में चलाए जा रहे हेल्थ सर्वे के दूसरे दिन 2250 परिवारों के घर टीम पहुंची। परिवार के सदस्यों की सेहत के बारे में जाना। टीम ने करीब 11 हजार लोगों की जानकारी जुटाई।
 

4 of 5
स्क्रीनिंग टीम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को खंदारी में संक्रमित मरीज के घर के तीन किलोमीटर के दायरे में अभियान चलाया गया था। इसमें दस हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी। बृहस्पतिवार को छह किमी करते हुए दीवानी, मदिया कटरा, बाग फरजाना, दिल्ली गेट, संजय प्लेस समेत चुनिंदा क्षेत्र में टीम घरों पर पहुंची। इसमें दो-तीन दिन से बुखार, जुकाम, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं पूछीं। बच्चे कहां पढ़ते हैं, बीते 14 दिन में विदेश यात्रा तो नहीं की है। शहर से बाहर तो नहीं गए, इनकी जानकारी करते हुए रिपोर्ट बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विदेशी पर्यटकों की जांच शुरू - फोटो : Amar Ujala
खंदारी में संक्रमित मरीज के घर के आसपास हेल्थ सर्वे लगभग पूरा हो गया है। अब पर्यटन क्षेत्र में शुरू किया जाएगा, इसमें ताजगंज, विभव नगर और फतेहाबाद रोड शामिल किए गए हैं। इसके लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम समेत अन्य विभागों की मदद ली जाएगी। इसमें टीमें घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगीं। वहीं ताजमहल पर पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें