फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: फतेहपुर सीकरी में संक्रमित मरीज मिलने से दहशत, लोगों ने खुद को किया घरों में कैद

Tue, 14 Apr 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

संक्रमित कपड़ा व्यापारी के परिवार के 12 सदस्य और दो चालक मिले पॉजिटिव 
कोरोना वायरस के खौफजदा लोगों ने खुद को किया घरों में कैद 
विज्ञापन
1 of 5
रास्ते किए गए बंद - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में कपड़ा व्यापारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद परिजनों के सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। रविवार रात 12 परिजन व दो चालकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से सीकरी में दहशत है। पुलिस ने मोहल्ला नयावास और आसपास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है। उधर, यहां रहने वाले लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है।  
विज्ञापन

संदिग्धों के लिए बनाए गए क्वारंटीन सेंटर

2 of 5
नयावास में गली को सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
सीकरी में कोरोना वायरस संक्रमित के मिलने के बाद कस्बा के लोगों से लॉकडाउन का 10 फीसदी पालन करने के लिए कहा गया है। सोमवार को एसपीआरए रवि कुमार, एसडीएम डॉ नंदकिशोर, सीओ वीएस वीर कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश चौधरी और चिकित्सकों की टीम ने कोरोना मरीजों और संदिग्धों को एंबुलेंस व यूपी रोडवेज की बसों से जांच के लिए आगरा भेजा है ।
विज्ञापन

3 of 5
गली को किया बंद - फोटो : अमर उजाला
नयावास में जिस गली में कोरोना मरीज का घर है, उस गली को प्रशासन ने दोनों तरफ से कांटे की झाड़ी डालकर बंद कर दिया है। उस गली में आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने किसी भी महिला पुरुष को परेशानी होने पर तत्काल सूचना देने की बात कही है।

4 of 5
क्वारंटीन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
सीकरी में कोरोना पॉजिटिव लोगों के मिलने पर सतर्क हुए प्रशासन ने संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन (एकांतवास) में रखने करने के लिए जेपी शर्मा डिग्री कॉलेज, रासा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को क्वारंटीन सेंटर बनाया है। इसमें खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने सोमवार को उत्तर प्रदेश-राजस्थान की सीमा पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। सीमा पर लगे पुलिसकर्मियों से किसी भी व्यक्ति को यूपी में प्रवेश नहीं करने देने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें