फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: लोगों ने सफाई कर्मियों पर बरसाए फूल, नोटों की माला पहनाकर किया सम्मान

Sat, 11 Apr 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सफाई कर्मचारियों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में लोग घरों में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, तो कुछ ऐसे लोग हैं, जो बाहर रहकर एक योद्धा की तरह वैश्विक महामारी के खात्मे के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। इनमें सफाईकर्मी भी शामिल हैं। यह दूसरों की अच्छी सेहत के लिए सफाई कार्यों में लगे हैं। इन कर्मवीरों को लोग सलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सफाई कर्मचारियों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार सुबह मोहल्लों में सफाई करने पहुंचे कर्मचारियों का शानदार तरीके से सम्मान किया गया। कहीं फूल बरसाए गए तो कहीं नोटों की माला पहनाई गई। लोगों ने ताली बजाकर सफाई कर्मचारियों का हौसला भी बढ़ाया। 
विज्ञापन

3 of 5
सफाई कर्मचारियों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
रामबाग क्षेत्र के सीता नगर के लोगों ने नोटों की माला पहनाकर सफाई कर्मियों का सम्मान किया। सफाई कर्मियों ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान सभी ने सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा। 

4 of 5
सफाई कर्मचारियों पर बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
काजीपाड़ा में पहुंचे सफाईकर्मियों पर स्थानीय लोगों ने फूल बरसाए और ताली बजाकर हौसला बढ़ाया। इसके बाद सभी कर्मचारियों को शरबत पिलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटिया चौराहा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में अब तक कोरोना वायरस के 89 मामले सामने आ चुके हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने 22 इलाके पूरी तरह से सील कर दिए हैं। हालांकि इन इलाकों में चिकित्साकर्मियों, पुलिस और सफाई कर्मियों को जाने की छूट है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें