सैनिटाइजेशन करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
शहर में अब तक कोरोना के 63 मरीज मिल चुके हैं। सभी के घरों और आसपास क्षेत्र भी इन्होंने ही जाकर विसंक्रमण (सैनिटाइजेशन ) किया है। इनमें से एक कर्मचारी ने बताया कि वे हाई रिस्क एरिया में जा रहे हैं, लेकिन ड्यूटी करनी है तो करनी है, सोचना क्या? फिर भी अगर उनके घर भी सैनिटाइज होते तो अच्छा रहता। सैनिटाइजेशन का जो कवच वो अन्य लोगों को पहना रहे हैं, यह उन्हें भी मिलना चाहिए।