फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद युद्धस्तर पर कवायद: आगरा देहात में कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए प्रशासन ने झोंकी झाकत

Tue, 18 May 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के दौरे के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण के भयावह हालातों पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर कवायद शुरू हो गई है। जिले को 115 सेक्टर में बांटा गया है। जिनमें 100 सैंपलिंग वैन से रोज करीब 3500 लोगों की जांच की जा रही है। 690 निगरानी समितियां गांव-गांव जाकर संक्रमित, संदिग्ध व लक्षणित मरीजों की सूचियां बना रही हैं। सबसे अधिक संक्रमित क्षेत्र बरौली अहीर और बिचपुरी में रोकथाम का जिम्मा खुद जिलाधिकारी संभाल रहे हैं जबकि आठ ब्लॉक में सीडीओ की जिम्मेदारी है। नोडल अधिकारी एवं आगरा मंडल के आयुक्त अमित गुप्ता खुद गांव में मरीजों से गोपनीय फीडबैक ले रहे हैं। डीएम ने प्रभु एन सिंह बताया कि 15 ब्लॉक में 10 सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। 115 न्याय पंचायतों एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। जो पंचायत में प्रत्येक बीमार को उपचार सुनिश्चित कराएगा। 690 समितियों में शामिल करीब 4500 स्वास्थ्य एवं पंचायत कर्मी गांव-गांव जाकर मरीजों की स्क्रीनिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोरोना संक्रमण: गांवों में हाल जानने पहुंचे अफसर - फोटो : अमर उजाला
पांच दिन में आई कमी
डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा पिछले पांच दिनों से ग्रामीण क्षेत्र में भी संक्रमण के मामले घटे हैं। जो बीमार थे वह ठीक हो रहे हैं। ठीके होने के बाद भी उन मरीजों पर निगरानी है। डीएम ने बताया 15 अप्रैल से 15 मई तक जहां 455 मरीज मिले थे वहीं पिछले पांच दिनों में महज 34 मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
हर ब्लॉक में आठ गाड़ियां
प्रत्येक ब्लॉक में पहले चार-चार सैंपलिंग की गाड़ियां थीं जिन्हें अब आठ-आठ कर दिया है। 15 ब्लॉक में 100 वैन से 3500 लोगों की जांच का लक्ष्य है। डीएम ने कहा, सीधे स्वास्थ्य केन्द्रों पर जाकर भी ग्रामीण जांच करा सकते हैं। उनकी जांच के लिए अतिरिक्त टेस्ट किट उपलब्ध कराई हैं।

4 of 5
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
संक्रमण जल्द होगा काबू
सभी टीमें ग्रामीण क्षेत्र में एक्टिव हैं। स्थिति में पहले से सुधार है। जल्द संक्रमण पर काबू होगा। प्रत्येक रोगी को दवा किट दी गई हैं। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरहन के गांव में स्कूल के बाहर लेटे लोगों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
नहीं हो रहा छिड़काव
पूरे गांव में दवा का छिड़काव नहीं किया जाता। सिर्फ एक घर में दवा छिड़कते हैं। पूरे क्षेत्र में सैनिटाइजेशन होना चाहिए। - रामरती, जिला पंचायत सदस्य, इटौरा

ठीक नहीं गांव में हालात
गांव में हालात ठीक नहीं हैं। टीमें आती हैं लेकिन खानापूरी कर रही हैं। गरीबों के लिए खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं है। - विनोद कुशवाह, पूर्व प्रधान, खेरागढ़

गंदगी से मिले निजात
साफ-सफाई नहीं हो रही। कोरोना में सफाई होनी चाहिए। पंचायत सचिव से कई बार कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। - मनोहर लाल, जऊपुरा, बिचपुरी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें