भारत सरकार ने कोरोना वायरस को आपदा घोषित कर दिया और सभी सरकारी, गैर सरकारी बैठकें, कार्यक्रम, सेमिनार निरस्त कर दिए ताकि लोगों में संक्रमण न फैले। वहीं दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल को, जहां दुनियाभर से रोज 15 हजार तक सैलानी आ रहे हैं, सेनेटाइज तक नहीं किया गया। जबकि दिल्ली समेत कई शहरों में मेट्रो स्टेशन तक सेनेटाइज कर दिए। ताजमहल पर गुंबद, कब्रों, टर्न स्टाइल गेट, रेलिंग और चौखट के साथ पच्चीकारी वाली दीवारों को पर्यटक छू रहे हैं, जिससे संक्रमण फैल सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ताजमहल परिसर में मास्क पहने लोग
- फोटो : PTI
कोरोना वायरस का खौफ इस कदर है कि ताजमहल पर वीकएंड पर सैलानियों की संख्या आधी रह गई। मार्च में वीकएंड पर 28 से 30 हजार तक पर्यटकों की संख्या होती थी, लेकिन कोरोना वायरस के खौफ के कारण इन दिनों सोमवार से बृहस्पतिवार तक 10 से 14 हजार और वीक एंड पर शनिवार-रविवार को 15 से 18 हजार तक ही पर्यटक आ रहे हैं। जानकारों के मुताबिक इससे पर्यटन कारोबार को लगभग 20 करोड़ का सीधा नुकसान हो चुका है। होटलों में बुकिंग रद्द हुईं हैं। बड़े आयोजन भी नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
फतेहपुर सीकरी
विश्वदाय स्मारक की नगरी सीकरी में कोरोना वायरस के भय से पर्यटकों की संख्या लगातार गिरती जा रही है। इससे पर्यटन व्यवसाय चौपट होने लगा है। पर्यटकों की कमी से एएसआई व एडीओ को भी राजस्व का घाटा हो रहा है।
4 of 6
विश्वदाय स्मारक फतेहपुरसीकरी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मिलने और देश-विदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को जारी अलर्ट से पर्यटकों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है। सीकरी में भी पर्यटन व्यवसाय के सुपर मार्केट में शनिवार को सन्नाटा रहा। दुकानदारों ने बताया कि दुकानों का किराया भी निकालना मुश्किल हो रहा है। टूरिस्ट वाहन पार्किंग में टूरिस्ट वाहनों के टोटे के चलते पार्किंग ठेकेदार भी परेशान हैं। स्मारकों में प्रवेश की टिकटों की बिक्री में भी भारी गिरावट आई है। संरक्षक सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि निरंतर टूरिस्टों की संख्या में कमी के चलते राजस्व में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन
5 of 6
आगरा के मेयर नवीन जैन
- फोटो : डेमो
मैं पहले भी संस्कृति मंत्री से मांग कर चुका हूं कि ताज समेत स्मारक बंद कर दिए जाएं। 10-20 लोगों की बैठक, कक्षाएं तक नहीं लग रहीं, पर हजारों लोग ताज समेत स्मारकों में घूमें और संक्रमण फैलाएं, यह उचित नहीं। सेनेटाइजेशन तो हर दिन जरूरी है। -नवीन जैन, मेयर
एएसआई और प्रशासन को सभी एहतियात बरतनी चाहिए। ताज के जो स्थान जहां ज्यादा हाथों का स्पर्श होता है, वहां सेनेटाइजेशन जरूरी है। दिन में दो से तीन बार तक सेनेटाइजेशन किया जाना चाहिए। सतर्कता बरतने की जरूरत है -शमशुद्दीन, अध्यक्ष, आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन