आगरा में वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन वैक्सीन की कमी और प्रबंधन न होने से बुजुर्गों को चार-चार घंटे इंतजार के बाद लौटना पड़ रहा है। बुधवार को रामनगर स्वास्थ्य केंद्र पर 70 से 75 साल की उम्र के बुजुर्ग वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के लिए पहुंचे, लेकिन चार घंटे तक इंतजार के बाद उन्हें वैक्सीन की कमी बताकर लौटा दिया गया। वैक्सीन के लिए इनमें से कोई बुजुर्ग एक किमी तो कोई दो किमी दूर से आया। इस पर लोगों ने रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। रामनगर स्वास्थ्य केंद्र पर सुभाष नगर निवासी 72 वर्षीय शकुंतला देवी अपनी पड़ोसी 75 साल की करुणा देवी के साथ वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए पहुंचीं। सुबह 10 बजे पहली डोज के समय दिया गया कार्ड जमा होने के बाद उन्हें इंतजार के लिए कहा गया। दोपहर 2:15 बजे उनकी तरह 20 से ज्यादा महिलाओं और बुजुर्ग पुरुषों से कहा गया कि वैक्सीन समाप्त हो गई, अब नहीं मिल पाएगी। उन्हें दोबारा कल आना होगा। इस पर बुजुर्गों के साथ आए लोग भड़क गए और हंगामा किया।
विज्ञापन
2 of 5
एसएन में वैक्सीन के लिए आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
शकुंतला देवी के साथ आए विशाल शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र पर शैलेंद्र चाहर नामक व्यक्ति 150 रुपये देने पर पहले वैक्सीन लगवा रहे थे, इस वजह से सुबह से आए लोगों को दूसरी डोज नहीं लग पाई। जिन लोगों को दूसरी डोज लगनी है, पहले उनका टीकाकरण करना चाहिए। इस मामले में उन्होंने प्रशासन के कंट्रोल रूम में भी शिकायत की है।
विज्ञापन
3 of 5
बंद हुआ कोविड जांच और वैक्सीन का काम
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर हाउस, लोहामंडी, आवास विकास में कोविड की टेस्टिंग बंद
जयपुर हाउस, लोहामंडी और आवास विकास कॉलोनी में 15 दिनों पहले बंद की गई कोविड की जांच अब तक शुरू नहीं हो पाई है। इससे शाहगंज, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, बोदला, बिचपुरी रोड, जगदीशपुरा क्षेत्र के लोग टेस्टिंग के लिए परेशान हो रहे हैं। जयपुर हाउस और आवास विकास कॉलोनी में टेस्टिंग के लिए जगह नहीं मिल पा रही, जबकि लोहामंडी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ही नहीं पहुंच रही।
4 of 5
एसएन में वैक्सीन लगवातीं युवती
- फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक क्षेत्रों में वैक्सीन के लिए कैंप लगें: चैंबर
नेशनल चैंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने डीएम से कोरोना से बचाव के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में वैक्सीन के लिए कैंप लगवाने की मांग की। चैंबर अध्यक्ष ने भेजे पत्र में कहा है कि औद्योगिक क्षेत्रों में 18 से 45 वर्ष की आयु के कर्मचारी ज्यादा हैं जो कई कारणों से अस्पतालों में टीकाकरण हेतु नहीं जा पा रहे हैं। फैक्टरी के पास शिविर लगने से 100% टीकाकरण करवा सकेंगे। चैंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने वैक्सीन की दूसरी डोज में आ रही परेशानी दूर करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज के लिए कतारों में लगना मुश्किल है। जो मधुमेह या अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं, उनके लिए भीड़ में जाना खतरे से खाली नहीं। वैक्सीन की दूसरी डोज वालों के लिए अलग व्यवस्था की जाए जहां आसानी से टीकाकरण हो सके।
युवतियों ने लगवाई कोराना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ताओं से वैक्सीन लगवाने की अपील
पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच ने अधिवक्ता संजय कुलश्रेष्ठ की मृत्यु पर शोक सभा की। जनमंच अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने अपील की कि सभी अधिवक्ता अपने परिवार को ध्यान में रखकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। प्रशासन से मांग की कि वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था दीवानी में की जाए। इस दौरान चौधरी अजय सिंह, भारत सिंह, राकेश भटनागर, सुरेंद्र लाखन, दुर्ग विजय सिंह भैया, सत्येंद्र यादव, अरुण पचौरी आदि मौजूद रहे।