फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता ने दी आत्मदाह की धमकी, पार्टी कार्यालय परिसर में खुद को किया बंद

Mon, 31 Jan 2022 12:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दीपचंद्र भारती किशनी विधानसभा क्षेत्र से टिकट पाने की दावेदारी कर रहे थे। टिकट न मिलने पर रविवार को वह पार्टी कार्यालय पर पहुंच गए और आत्मदाह की धमकी दी। इससे हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
1 of 5
कार के पास खड़े कांग्रेस नेता दीपचंद्र भारती - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस नेता ने रविवार शाम को पार्टी जिला कार्यालय पर आत्मदाह करने की धमकी दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस नेता को समझाकर घर भेज दिया। कांग्रेस नेता ने पार्टी के कुछ नेताओं पर पांच-पांच लाख रुपये लेकर टिकट दिलाने का आरोप लगाया। 

किशनी विधानसभा क्षेत्र से रविवार को कांग्रेस ने डॉक्टर विजय नरायन सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दीपचंद्र भारती भी किशनी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। टिकट नहीं मिलने की जानकारी होते ही दीपचंद्र रविवार शाम करीब छह बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने कार्यालय परिसर में खड़ी कार से गैस का पाइप निकालने के बाद माचिस हाथ में लेकर आत्मदाह की धमकी दी। कार्यालय के पास में रहने वालों ने शोर मचाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह, कोतवाली पुलिस सहित फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई। कांग्रेस के नेता भी कार्यालय पहुंच गए। 
विज्ञापन

2 of 5
कांग्रेस नेता दीपचंद्र भारती - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और कांग्रेस नेताओं ने दीपचंद्र को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। दीपचंद्र भारती का कहना है कि पार्टी ने उन्हें टिकट देने का आश्वासन दिया था। बाद में उनकी टिकट काटकर दूसरे जिले के व्यक्ति को टिकट दे दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
कांग्रेस नेता ने खुद को परिसर में किया बंद - फोटो : अमर उजाला
गेट को किया अंदर से बंद 
कांग्रेस नेता अपनी कार लेकर पार्टी कार्यालय परिसर में पहुंचे। यहां कार्यालय परिसर में लगे गेट को अंदर से बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खोला। सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह ने युवक को समझाया साथ ही परिजनों को मौके पर बुलाया। सभी के समझाने पर वह गेट खोलकर परिसर से बाहर आए। 

4 of 5
कांग्रेस नेता ने खुद को कार्यालय परिसर में किया बंद - फोटो : अमर उजाला
सीओ सिटी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता माचिस हाथ में लेकर आत्मदाह की धमकी दे रहे थे। उन्हें समझा बुझाकर शांत कराने के बाद सुरक्षित घर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांग्रेस नेता की बात सुनते जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि दीपचंद्र भारती ने किशनी विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी की थी। पार्टी हाईकमान ने समीक्षा के बाद दूसरे दावेदार को टिकट दी है। दीपचंद्र भारती को वार्ता करके समझा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें