मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र के जगन्नाथपुरी में रविवार दोपहर को कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार कौशिक निमाई पंडित और उनकी पत्नी साधना के शव घर के अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। साधना के सीने में तीन और एक गोली सिर में लगी, जबकि कांग्रेस नेता की कनपटी पर गोली लगी है। यह हत्या या आत्महत्या का मामला है, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस घटना का राज जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
नगरपालिका के सभासद रहे निमाई पंडित के घर में रविवार की दोपहर करीब तीन बजे पत्नी कमरे में खून से लथपथ मिलीं, जबकि कांग्रेस नेता भी अपने कमरे में मृत मिले। साधना के तीन गोली सीने में और एक सिर में लगी हुई थी, जबकि कांग्रेस नेता की कनपटी पर सीधी तरफ एक गोली लगी पाई गई। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी, एसएचओ संजय कुमार पांडेय और शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह पहुंच गए। पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।