कासगंज के जिला न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को अपराह्न के समय दो दो अधिवक्ताओं में बहस के बाद भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। न्यायालय में तैनात महिला पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया।
ये है मामला
जिला न्यायालय परिसर में पारुल सक्सेना बनाम किशोर कुमार बोस के वाद में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं में भिड़ंत हो गई। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना होने पर अन्य अधिवक्ताओं ने बीच बचाव किया। न्यायालय में तैनात महिला पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया। इस पूरे मामले में जिला न्यायालय की अधिवक्ता योगिता सक्सेना ने विपक्षी पार्टी के अधिवक्ता सहित 6 अन्य लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें - Agra: एक्सप्रेसवे के किनारे पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, परिजन बोले- कर्ज से था परेशान