फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख के सौदागर: पुलिस ने मास्टरमाइंड विष्णुकांत को भेजा जेल, अब अस्मिता की तलाश

Sat, 22 Aug 2020 11:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
कोख के सौदागर: पुलिस की गिरफ्त में विष्णुकांत (बायें) नेपाल की अस्मिता (दायें) - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग के मास्टर माइंड विष्णुकांत को आगरा पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2016 से भारत में सेरोगेसी पर रोक है। इस कारण वो विदेश में सेरोगेसी के लिए जा रहा था। विष्णुकांत को जेल भेजने के बाद अब पुलिस को अस्मिता की तलाश है। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी राहुल आनंद और सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 19 जून को पुलिस ने दो गाड़ियों में पांच लोगों को पकड़ा था। वो नेपाल तीन नवजात बच्चियों को बेचने के लिए ले जा रहे थे। गैंग के मास्टर माइंड विष्णुकांत को पुलिस बुधवार को कर्नाटक से पकड़कर लाई। 
विज्ञापन

3 of 6
डॉ विष्णुकांत से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो वर्ष 2016 से यह काम भारत में नहीं कर रहा है। वो सेरोगेसी के लिए नेपाल के अलावा केन्या, रवांडा भी जाता था। इन देशों में सेरोगेसी पर कोई रोक नहीं है। वह चार साल में सौ से ज्यादा बार विदेश गया था। इससे उसकी अच्छी कमाई होती थी। 

4 of 6
बेंगुलरू से पकड़ा गया था विष्णुकांत - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी (सीओ) फतेहाबाद विकास जायसवाल ने बताया कि भारत में सेरोगेसी अवैध है। इसलिए विष्णुकांत आरोपी है। पूर्व में जेल जा चुके आरोपियों ने उसके संपर्क में होने की बात कही थी। हालांकि विष्णुकांत मुकर रहा है। 

बैंक खातों को चेक करेगी पुलिस 

विष्णुकांत ने काफी पैसा कमाया है। नोएडा में फ्लैट खरीदा था। इसके अलावा कर्नाटक में भी संपत्ति है। ऐसे में पुलिस उसके बैंक खातों को भी चेक करेगी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
नीलम और राहुल की अस्मिता से कराई थी बात 
पुलिस ने बताया कि जेल भेजी गई फरीदाबाद की सरगना नीलम और आनंद राहुल सारस्वत भी विष्णुकांत के संपर्क में थे। विष्णुकांत अस्मिता से फोन पर बात करता था। उसने बताया कि राहुल टैक्सी चलाता था। वह सेरोगेसी कराने वाली महिलाओं को होटल से लाने और लेकर जाने का काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
अस्मिता ने विष्णुकांत से ऐसे लोगों के बारे में पूछा था, जो सेरोगेसी के काम में लगे हों। विष्णुकांत ने नीलम और राहुल की बातचीत अस्मिता से फोन पर करा दी थी। पुलिस का कहना है कि अब अस्मिता की तलाश की जा रही है। इससे पहले पकड़े गए एजेंटों ने अस्मिता को विष्णुकांत की पत्नी बताया था लेकिन उसने इससे इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें