फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख के सौदागरः पुलिस के हाथ नहीं लगी नेपाल की अस्मिता, विष्णुकांत सहित नौ के खिलाफ चार्जशीट

Wed, 30 Sep 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद में 19 जून को पकड़े गए कोख के सौदागर गैंग के सरगना विष्णुकांत सहित नौ आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट प्रस्तुत की जा चुकी है। इन पर अपहरण, धोखाधड़ी, किशोर न्याय अधिनियम की धारा आठ, धारा 370 में आरोप लगाए गए हैं। 20 से अधिक गवाह बनाए गए हैं। मामले में नेपाल की अस्मिता अब तक हाथ नहीं आ सकी है। 
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस गिरफ्त में अस्मिता के एजेंट और नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल पर दो कारों में सवार पांच लोगों की गिरफ्तारी से मामला सामने आया था। उनके पास से तीन बच्चियां मिली थीं। इन बच्चियों को नेपाल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार लोगों में फरीदाबाद की नीलम भी थी। उसको पुलिस रिमांड पर लेने के बाद दिल्ली निवासी आनंद राहुल सारस्वत को गिरफ्तार किया गया। 

4 of 6
मास्टरमाइंड डॉ विष्णुकांत से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सरगना विष्णुकांत का पता चलने के बाद पुलिस ने गैंग के सदस्य सूरज नरायन प्रधान और उसकी पत्नी कल्पना को सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया था। बाद में बंगलूरू से विष्णुकांत पकड़ा गया।
विज्ञापन

5 of 6
बेंगुलरू से पकड़ा गया था विष्णुकांत - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली निवासी अमित, राहुल, आनंद राहुल सारस्वत, फरीदाबाद निवासी प्रदीप, रूबी, नीलम, सिलीगुड़ी के सूरज प्रधान, कल्पना सहित विष्णुकांत जेल में हैं। केस में इन सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट 18 अगस्त को कोर्ट में लगाई जा चुकी है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मास्टरमाइंड डॉ विष्णुकांत की पत्नी अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
नेपाल की अस्मिता का नहीं चला पता 
पुलिस की जांच में नेपाल की अस्मिता का नाम सामने आया था। बाद में पता चला था कि वह विष्णुकांत के साथ दिल्ली में रहती है। वही नेपाल बच्चों को मंगवाती थी। उसने जगह-जगह अपने एजेंट बना रखे थे, जोकि बच्चों को लेकर जाने का काम करते थे। महिलाओं को कमीशन और बच्चों की रकम देते थे। लेकिन पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें