श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ब्रज में उल्लास छाया हुआ है। मथुरा-वृंदावन के मंदिरों के अलावा घरों में भी कान्हा के जन्मोत्सव की धूम है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को भव्य रूप से सजाया गया है। इस बार श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित गर्भगृह को कारागार का स्वरूप दिया गया है। यहां कहीं अंधेरी छाया है तो कहीं सोते हुए पहरेदार दिखाई दे रहे हैं। गर्भगृह से सटे शाही ईदगाह की ओर बने दरवाजों को भी सजाया गया है। मथुरा में जन्माष्टमी पर करीब 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही 10 लाख से अधिक लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। जन्माष्टमी पर सुबह से ही भक्तों का सैलाब श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उमड़ पड़ा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गर्भगृह में कान्हा के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवत में राधाकृष्ण की पूजा कर आरती उतारी।
विज्ञापन
2 of 7
सीएम योगी ने गर्भगृह में किए कान्हा के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा पहुंचकर कन्हैया के दर्शन किए। वह सबसे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह में पहुंचे। यहां बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन किए।
विज्ञापन
3 of 7
भागवत भवन में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
गर्भगृह के बाद मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन में श्रीराधाकृष्ण के दर्शन किए। वह काफी देर तक अपलक श्रीराधाकृष्ण की दिव्य छवि को निहारते रहे।
4 of 7
कारागार रूप में सजाया गया गर्भगृह
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गर्भगृह को कारागार के रूप में सजाया गया है। गर्भगृह में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं को द्वापरकालीन लीला का आभास हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
कृष्ण जन्माष्टमी पर कान्हा के दर्शन करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा पहुंचे हैं। शुक्रवार सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख मंदिरों में भक्तों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन
6 of 7
मथुरा में बिखेरे लोक संस्कृति के रंग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के सभी प्रवेश द्वारों पर भव्य रूप से साज सज्जा की गई है। तिराहे और चौराहों को भी भव्य रूप से दिया गया है। जगह-जगह लोक संस्कृति के रंग बिखर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 16 मंचों पर स्थानीय लोक कलाओं के प्रदर्शन की व्यवस्था की है। इन मंचों पर लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध रहे हैं।