दो दिवसीय दाैरे पर आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी साैगातें दीं। वृंदावन में रोपवे और आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा की। साथ ही 342 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा-वृंदावन के विश्वस्तरीय विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं। शनिवार को आगरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने वृंदावन में रोपवे और मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर सड़क-रेल संयुक्त परियोजना का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही तीर्थनगरी को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त बनाने, सुरक्षा के लिए 4500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती और नया वृंदावन पुलिस सर्किल बनाने का खाका तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने पीपीपी मॉडल और लैंड पूलिंग योजना के तहत पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महायोजना के तहत करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख चौराहों का सुदृढ़ीकरण और फ्लाईओवर निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, दर्शनार्थियों के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रस्ताव भी मांगा गया है।
फ्लोटिंग आबादी के अनुसार मिलेगी सुविधा सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि मथुरा-वृंदावन में सफाई व अन्य सुविधाएं यहां आने वाली फ्लोटिंग आबादी (अस्थायी निवासियों) के अनुपात में तय होंगी। इसके लिए मानव संसाधन व उपकरणों की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। यातायात व वीआईपी ड्यूटी के लिए एएसपी यातायात और एएसपी प्रोटोकॉल के नए पद सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीर्थ-मित्र नीति और यमुनापार बढ़ेगा विकास
बैठक में तीर्थ-मित्र नीति का शासनादेश जारी करने और यमुना नदी के पार यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने बताया कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद की 165 स्वीकृत परियोजनाओं में से 115 पूरी हो चुकी हैं। समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद तेजवीर सिंह सहित मथुरा के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
4 of 9
मंच से सभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में बैराज पर चुप्पी
आगरा में धनौली में बनाए जा रहे एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार कदम बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में कहा कि आगरा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। ब्रजभूमि पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित हो रही है। हालांकि, ताजमहल के आगे यमुना बैराज की केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की मांग पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन
5 of 9
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने आगरा में प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से बीते वर्षों में किए गए काम गिनाए। आगरा मेट्रो, सींगना में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर, श्रमजीवी महिलाओं के लिए हॉस्टल, शिवाजी स्मारक समेत कई योजनाओं का जिक्र किया और कहा कि आगरा में हर प्रकार की कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में डबल इंजन सरकार ने काम किया है। अब इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर कदम बढ़ाए गए हैं। आगरा को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर का महत्वपूर्ण केंद्र बनाया जा रहा है। सीएम ने उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद टीटीजेड में औद्योगिक निवेश को गति मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 9
जनसभा को संबोधित करते सीएम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन जनप्रतिनिधियों ने उठाया बैराज का सवाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने यमुना नदी पर बैराज बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम के किसी विवाद की जगह वह यमुना में बैराज चाहते हैं। यमुना रिवरफ्रंट, स्टेडियम की मांग भी उन्होंने उठाई और कहा कि मुख्यमंत्री को उन्होंने अपने लेटरपैड पर इन मांगों को लिखकर लिफाफे में रखकर दिया है। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने भी यमुना नदी पर बैराज बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आगरा के भूगर्भ जल स्तर में इससे सुधार होगा। वहीं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी बैराज के निर्माण का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
7 of 9
सीएम योगी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला ने भी उठाया था मुद्दा
अमर उजाला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले आगरा में बैराज का 9 साल पहले शिलान्यास होने के बाद भी निर्माण शुरू न होने, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, स्टेडियम और यमुना रिवरफ्रंट की आवाज उठाई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 अक्तूबर 2017 को ताजमहल से डेढ़ किमी. आगे नगला पैमा में रबर डैम का शिलान्यास किया था, लेकिन इसे 9 साल बाद केंद्रीय जल आयोग के सुझाव के बाद खारिज कर दिया गया। बैराज का एक बार राज्यपाल और दो बार मुख्यमंत्री शिलान्यास कर चुके हैं, पर अब तक एक भी ईंट नहीं लगी है।
8 of 9
अधिकारियों संग बैठक करते सीएम योगी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम ने दीं 342 करोड़ की 53 सौगातें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में पूर्ववर्ती सपा और कांग्रेस की सरकारों पर तीखा हमला बोला। 342 करोड़ की 53 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2017 से पहले विकास का पैसा सैफई सिंडिकेट लूट लेता था। युवाओं की नौकरियां खा जाता था। चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली करती थी। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे सोकर उठते हों, 2 बजे सजकर निकलते हों और शाम 7 बजे के बाद अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यस्त हो जाते हों, वे क्या विकास करेंगे।
परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते सीएम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज डबल इंजन की सरकार में बिना किसी भेदभाव के लाखों नौजवानों को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं और ताजनगरी में विकास कार्य बुलेट ट्रेन की रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार की मानसिकता गुलामी वाली थी, इसलिए वे मुगलों और आक्रमणकारियों के नाम पर म्यूजियम बना रहे थे। हमारी सरकार ने तय किया कि म्यूजियम किसी आक्रमणकारी के नाम पर नहीं, बल्कि भारत के राष्ट्रनायकों के नाम पर बनेगा। आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बन रहे भव्य म्यूजियम का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही कैलाश मंदिर और गुरु का ताल के विकास कार्यों को भी सहमति दी गई है। महिलाओं की सुविधा के लिए 500 की क्षमता वाले एक श्रमजीवी हॉस्टल के निर्माण को भी राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है, जिसका बजट भी जारी हो चुका है।