वर्चुअल शिलान्यास किया
- फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण रहित उद्योग से मिलेगा 20 हजार को रोजगार
फाउंड्री नगर में प्रस्तावित फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर में 200 इकाइयां लग सकेंगी। इसके जरिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। आगरा में प्रताप नगर, यूपीएसआईडीसी, शास्त्रीपुरम, बोदला, बिचपुरी रोड, अवधपुरी, पश्चिमपुरी, अर्जुन नगर आदि क्षेत्रों में गारमेंट की इकाइयां हैं जो घरों में चल रही हैं। एक साथ फैक्ट्री परिसर में आने पर प्रदूषण रहित उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा तो वहीं सुविधाओं के कारण उनकी लागत में भी कमी आएगी। जूते के बाद आगरा कपड़ा उद्योग का भी बड़ा केंद्र बन सकता है। जिस जगह फ्लैटेड फैक्ट्री परिसर का निर्माण हो रहा है, वह यमुना एक्सप्रेस वे के पास है तथा इनर रिंग रोड के जरिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे तक आसानी से माल का परिवहन किया जा सकता है।