फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी को एक साल बाद याद आया चंबल का पानी, जानिए क्या कहा

Sun, 06 May 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
सीएम योगी को एक साल बाद याद आया चंबल का पानी, जानिए क्या कहा
आगरा में तूफान पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक साल बाद फिर से चंबल नदी का पानी याद आया। पेयजल संकट से जूझते जिले में चंबल का पानी लाने के लिए उन्होंने प्रशासन से योजना तैयार करने के लिए कहा है। इससे एक बार फिर लोगों में उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

सीएम योगी को एक साल बाद याद आया चंबल का पानी, जानिए क्या कहा

2 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खेरागढ़ के बुरहन गांव में सीएम योगी ने शनिवार को कहा कि न सिर्फ खेरागढ़ बल्कि पूरे आगरा में पेयजल एक भीषण समस्या है। इसके समाधान के लिए एक व्यापक कार्य योजना बननी चाहिए। चंबल का पानी बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन

सीएम योगी को एक साल बाद याद आया चंबल का पानी, जानिए क्या कहा

3 of 7
पिनाहट में चंबल नदी
सीएम ने कहा कि इस पानी को पाइप लाइन के माध्यम से इस क्षेत्र में पहुंचाने की व्यवस्था के लिए प्रशासन को योजना बनानी होगी। सर्वे कराकर तय समयसीमा में योजना को मूर्त रूप देना होगा। ताकि खेरागढ़ तहसील के साथ ही जिले के अंदर शुद्ध-मीठे पानी की सप्लाई हो सके।

सीएम योगी को एक साल बाद याद आया चंबल का पानी, जानिए क्या कहा

4 of 7
डेमो फोटो
बता दें कि सीएम को निर्देश दिए एक साल गुजर गया लेकिन इस योजना पर अधिकारियों ने अब तक विचार भी नहीं किया है। योगी ने पहली बार इस योजना पर प्रशासन को कार्य करने के लिए नहीं कहा है। 
विज्ञापन

सीएम योगी को एक साल बाद याद आया चंबल का पानी, जानिए क्या कहा

5 of 7
cm yogi - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री बनने के बाद जब वो पहली बार सात मई 2017 को आगरा आए थे, तब भी उन्होंने अधिकारियों को चंबल योजना पर कार्य करने के लिए कहा था। हालांकि तब इस योजना के बारे में सुनकर लोग हैरत में पड़ गए थे।
विज्ञापन

सीएम योगी को एक साल बाद याद आया चंबल का पानी, जानिए क्या कहा

6 of 7
पानी की बर्बादी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ तो इस योजना पर सरकार का ध्यान केंद्रित होने से गंगाजल योजना खटाई में पड़ती दिख रही थी, दूसरी ओर चंबल योजना को वर्ष 2005-06 में तत्कालीन महापौर अंजुला माहौर के कार्यकाल में लंबे मंथन के बाद अधिकारियों ने इस योजना को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी को एक साल बाद याद आया चंबल का पानी, जानिए क्या कहा

7 of 7
chambal river - फोटो : chambal river
अधिकारियों का तर्क था कि चंबल से पानी लिफ्ट करना बेहद मुश्किल होगा। इसलिए विकल्प के रूप में गंगाजल योजना को रखा था। फिलहाल यह योजना भी अभी पूरी होती नहीं दिख रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें