फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें मुख्यमंत्री का मथुरा दौरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर किए दर्शन, बरसाना में पूजा, रसखान को किया नमन

Tue, 07 Jun 2022 04:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
1 of 8
भागवत भवन में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को कान्हा की नगरी मथुरा से राधारानी के गांव बरसाना तक भक्ति भावना में डूबे नजर आए। दो दिवसीय मथुरा दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन के साथ की। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह और योगमाया मंदिर में दर्शन किए। भागवत भवन में सेवायतों ने मुख्यमंत्री को विधि-विधान से पूजन अर्चन कराया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाद मुख्यमंत्री ने गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल पर हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक हुई। इसमें ब्रज क्षेत्र की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री बरसाना पहुंचे। यहां राधारानी मंदिर में विधिवत पूजा की।

विज्ञापन

2 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रसाद भेंट करते सेवायत - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकेशवदेव मंदिर में पूजा के बाद गर्भगृह स्थित योगमाया और जन्मस्थान के दर्शन किए। इसके बाद भागवत भवन में श्रीराधा कृष्ण मंदिर में भगवान को भोग आदि अर्पण करते हुए आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 
विज्ञापन

3 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को दुलारा - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न प्रदेशों से आए दर्शनार्थियों से भेंट कर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान मुख्यमंत्री का बाल प्रेम भी देखने को मिला। उन्होंने बच्चों को दुलारा और उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। 

4 of 8
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसखान समाधि स्थल का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने रसखान समाधि स्थल को नमन किया। 
विज्ञापन

5 of 8
ताज बीबी की समाधि पर चढ़ाए फूल - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने कृष्ण भक्त ताज बीबी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रसखान समाधि स्थल पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के विकास कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

6 of 8
बरसाना पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरसाना पहुंचे। बरसाना पहुंचने पर उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। 
 
विज्ञापन

7 of 8
लाडली जी मंदिर में पूजा करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
राधारानी मंदिर में मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा की। सेवायतों ने मुख्यमंत्री को भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर भेंट की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

8 of 8
संत विनोद बाबा से मुलाकात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
राधारानी मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत विनोद बाबा से मुलाकात करने उनके आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरसाना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें