आगरा के विजय नगर में सजी जनकपुरी के समापन पर सोमवार को दशरथ महल पर खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया। वहीं जनक महल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरी। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। जनकपुरी आयोजन समिति ने इस भव्य कार्यक्रम में सहयोग करने वाली सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं के साथ समिति के सदस्यों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: जनकपुरी के समापन समारोह में बिखरी संस्कृति की छटा, भजनों पर झूमे भक्त
2 of 5
जनकपुरी समापन समारोह
- फोटो : अमर उजाला
दशरथ महल में बाबा का दरबार सजाया गया। बाबा की अखंड ज्योति जलाई गई। दर्शनों को भक्तों का तांता लगा रहा। कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। चंडीगढ़ से आए कन्हैया मित्तल ने खाटू वाले श्याम धणी मन्ने चस्का लगा एक तेरी यारी का... भजन गाया। जिसकी उंगली पर चलता संसार वो मेरा खाटू वाला श्याम है... भजन पर श्रोता भावविभोर होकर नाच उठे।
विज्ञापन
तस्वीरें: जनकपुरी के समापन समारोह में बिखरी संस्कृति की छटा, भजनों पर झूमे भक्त
3 of 5
जनकपुरी समापन समारोह
- फोटो : अमर उजाला
जनक नंदिनी जनकपुरी से विदा होकर अयोध्या पहुंची तो अयोध्या वासियों ने वैदेही के सम्मान में भोज का आयोजन किया। वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन में आयोजित कार्यक्रम में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप माता जानकी के साथ पहुंचे। प्रवेश द्वार पर उनका आरती और पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें सिंहासन पर विराजमान कराया गया। आरती के बाद स्वरूपों को भोज कराया गया।
तस्वीरें: जनकपुरी के समापन समारोह में बिखरी संस्कृति की छटा, भजनों पर झूमे भक्त
4 of 5
रामलीला का मंचन
- फोटो : अमर उजाला
बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में कोप भवन की लीला मंचन किया गया। राम और जानकी के अयोध्या आगमन के साथ लीला शुरू हुई। तीनों रानियां जानकी की अगवानी करती हैं। कैकेयी मुंह दिखाई में सीता को कनक भवन भेंट करती हैं। इसके साथ ही महाराज दशरथ राम को राजा बनाने का संकल्प करते हैं। राजतिलक की तैयारी शुरू हो जाती और इसी बीच मंथरा रानी कैकेयी के कान भर देती है।
तस्वीरें: जनकपुरी के समापन समारोह में बिखरी संस्कृति की छटा, भजनों पर झूमे भक्त
5 of 5
जनकपुरी महोत्सव कमेटी के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी के समापन समारोह में अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, रजत अग्रवाल, विशाल गोयल, विपिन बंसल, हेमेंद्र अग्रवाल, पुष्पेंद्र सिंघल आदि मौजूद रहे। उधर जनक महल में देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनकपुरी समिति के अध्यक्ष मंडल के सदस्य विधायक जगन प्रसाद गर्ग, राजा जनक दीपक गोयल, समीर चतुर्वेदी, नेहा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।