आगरा जनपद में धनौली में प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव की इमारत ताजमहल और मुगलिया वास्तुकला और शैली में नजर आएगी। ताज के मुख्य गुंबद में संगमरमरी जालियों की तर्ज पर ही सिविल एन्क्लेव के डिजाइन में जालियां शामिल की गई हैं। एन्क्लेव में प्रवेश से लेकर विमान में बैठने तक एन्क्लेव मुगलिया इमारतों की झलक दिखाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया 55 एकड़ क्षेत्र में 327.40 करोड़ रुपये की लागत से इस एन्क्लेव का निर्माण करेगा।
विज्ञापन
2 of 5
सिविल एन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स की सुरक्षा के कारण अर्जुन नगर की जगह धनौली में नया सिविल एन्क्लेव बनाया जाएगा, जो मौजूदा एन्क्लेव से बड़ा होगा। मौजूदा टर्मिनल पांच हजार वर्ग मीटर में है, जबकि नया एन्क्लेव 33,400 वर्ग मीटर में होगा। इसमें 16,700 वर्ग मीटर का बेसमेंट शामिल है। प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव 750 यात्रियों की क्षमता का होगा,जिसमें 500 यात्री घरेलू उड़ान के लिए और 250 यात्रियों की क्षमता इंटरनेशनल यात्रियों की होगी। एन्क्लेव की इमारत का फ्रंट एलिवेशन 285 मीटर लंबा और 85 मीटर चौड़ाई में होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया आगरा के सिविल एन्क्लेव की इमारत पर 327.40 करोड़ रुपये खर्च करेगा। पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीक से बनने वाले एन्क्लेव का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स करेगा।
विज्ञापन
3 of 5
सिविल एन्क्लेव
- फोटो : अमर उजाला
सिविल एन्क्लेव में 650×23 मीटर का टैक्सी वे बनाया जाएगा जिसमें 10.5 मीटर का टैक्सी ट्रैक शोल्डर भी होगा। एन्क्लेव के पास ही 155.5×139 मीटर लंबाई चौड़ाई का एप्रन बनाया जाएगा, जिसमें एयरबस 320 की पार्किंग की जा सकेगी। चार एयरबस और तीन एटीआर विमानों के लिए एप्रन तैयार किया जाएगा।
4 of 5
धनौली के पास बनी बाउंड्रीवाल
- फोटो : अमर उजाला
धनौली में स्टेट हाईवे नंबर 39 पर प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव में 375 कारों के लिए मल्टी लेवल पार्किंग भी बनाई जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की डायरेक्टर कुसुम दास ने बताया कि 350 कारों के साथ 25 वीआईपी कारों की पार्किंग भी यहां होगी, जबकि पांच बसों के लिए भी पार्किंग की सुविधा एन्क्लेव में मिलेगी।
खेरिया एयरपोर्ट से दो एविएशन कंपनियां दो रूट पर फ्लाइट संचालित कर रहीं है। इनमें एलायंस एयर जयपुर-आगरा-जयपुर रूट पर और जूम एयरलाइंस दिल्ली-आगरा-जैसलमेर-आगरा-दिल्ली रूट पर विमान उड़ा रही है। इनमें एलायंस एयर एटीआर-72 और जूम एयरलाइंस बंबार्डियर विमान का उपयोग करती है। सप्ताह में दोनों ही एविएशन कंपनियां केवल चार दिन ही आगरा में उड़ान लेक र आ रही हैं। इससे पहले आगरा में दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो रूट पर एयर इंडिया की फ्लाइट संचालित थी जो अक्तूबर में बंद हो गई। पांच साल से यह पर्यटन सीजन के दौरान चल रही थी।