मथुरा में नागरिकता कानून के विरोध में सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के बैनर तले समता फाउंडशेन और लेफ्ट फ्रंट के कार्यकर्ता मंगलवार को सड़क पर उतर आए। पुलिस ने डीगगेट पर नारेबाजी कर रहे 38 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। कमेटी के अध्यक्ष और महासचिव को जेल भेज दिया, जबकि 36 प्रदर्शनकारियों को पुलिस लाइन से मुचलकों पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
प्रदर्शनकारी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी ने डीगगेट पर नागरिकता कानून का विरोध करने का एलान किया था। इस पर पुलिस-प्रशासन ने डीगगेट और दरेसी रोड को छावनी में तब्दील कर दिया था। प्रदर्शनकारी आंबेडकर प्रतिमा के पास आते ही नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने 36 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करते हुए वज्र वाहन में पुलिस लाइन पहुंचाया।
विज्ञापन
3 of 6
डीगगेट पर पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
एलान के बाद ही कमेटी के अध्यक्ष सईद अहमद और महासचिव मैराज अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष और महासचिव को शांतिभंग में जेल भेजा गया है। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी शलभ माथुर डीगगेट चौकी पर डेरा डाले रहे। पल-पल की पूरे जनपद की स्थिति के बारे में जानकारी लेते रहे।
4 of 6
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी चौकसी रही। कड़ी तलाशी से श्रद्धालुओं को प्रवेश मिल सका। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ सिटी राकेश कुमार, आदि पुलिस के अफसर मिश्रित आबादी में पैदल गश्त करते रहे।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
विरोध प्रदर्शन की खुफिया विभाग ने मंगलवार की देरशाम शासन को रिपोर्ट भेज दी। एलआईयू इंस्पेक्टर केपी कौशिक ने भेजी रिपोर्ट में पूरी कार्रवाई के बारे में लिखा है। वहीं 19 और 20 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई है।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि नागरिकता कानून का विरोध कर रहे 38 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए। इनमें अध्यक्ष और महासचिव को शांतिभंग में जेल भेजा गया है। 36 प्रदर्शनकारियों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।