फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्म लेते ही खुशियों में डूबा ईसाई समाज, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए गिरिजाघर

Wed, 25 Dec 2019 01:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया गिरिजाघर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के गिरजाघरों में मंगलवार रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म लेते ही मसीही विश्वासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। अजमेर रोड स्थित सेंट मेरीज चर्च, चर्च रोड स्थित सेंट पॉल्स चर्च, हॉस्पिटल रोड स्थित सेंट जोंस चर्च समेत 20 गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं हुईं। बधाई गीतों का गायन हुआ और चरनी की झांकियों के दर्शन करके लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दीं।
विज्ञापन

2 of 6
Christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला
सेंट मेरीज चर्च में रात 11.30 बजे कैरल सांग्स के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म के साथ ही महिमा गान शुरू हुआ। इसके बाद मिस्सा का बलिदान चढ़ाया गया। फिर सभी को केक का वितरण किया गया। 
विज्ञापन

3 of 6
Christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने एक-दूसरे को बधाई और गिफ्ट बांटे गए। धार्मिक अनुष्ठान कराने वालों में मुख्य पुरोहित फादर स्टीफन, फादर मून लाजरस, फादर प्रकाश, फादर विनी वर्सल शामिल रहे। बुधवार सुबह नौ बजे से विशेष प्रार्थना और मिस्सा का बलिदान चढ़ाया जाएगा।

4 of 6
christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला
सेंट पॉल्स चर्च में पादरी राजीवचंद्र ने प्रार्थना करवाई। चर्च में रात्रि 11.30 बजे से कैरल सिंगिंग का दौर शुरू हो गया। इसी तरह सेंट जॉर्जेस चर्च व कैथीड्रल चर्च में बिशप पीपी हाबिल, पादरी बालासुंदरम ने पवित्र मिस्सा बलिदान चढ़ाया। 
विज्ञापन

5 of 6
Christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला
सेंट जोंस चर्च में फादर जिब्राइल दास, छावनी स्थित सेंट पैट्रिक्स चर्च में फादर ग्रेगो, फादर भास्कर, फादर सरोज ने धर्मविधियां संपन्न करवाईं। वहीं सेंट पीटर्स चर्च में धर्मविधियां निभाने में फादर इग्नेशिस मिरांडा, फादर सिल्वास्टिन, फादर डॉमनिक, फादर जार्ज पॉल, फादर पॉल थानिकल आदि ने सहयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रभु यीशु के जन्म की झांकी - फोटो : अमर उजाला
चर्च परिसरों में स्थित मसीह समाज के घरों में प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां छा गई। केक काटने के बाद मुबारकबाद का सिलसिला शुरू हो गया। युवाओं ने आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाया। सर्द हवाओं के बाद भी युवाओं में गजब का उत्साह था। एक दूसरे को उपहार दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें