फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी का मामला: हाथरस की हींग बेच-बेचकर मासूमों की करता था रेकी, इस तरह माता-पिता को करता था मजबूर

Thu, 01 Sep 2022 08:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
बच्चे को गोद में लिए एसपी जीआरपी, पास में खड़ी मासूम की मां - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में मासूम बच्चों को उठाकर गिरोह को सौंपने वाला शातिर दीप कुमार हाथरस की सुप्रसिद्ध हींग बेचने के बहाने बच्चों तक अपनी पहुंच बनाता था। वह हींग लेकर अन्य जनपदों में जाता और वहां पर अपने शिकार की तलाश करता था। कुछ मजबूर लोगों को बच्चा बेचने के लिए मजबूर भी करता था। जांच में पता लगा है कि उसने गिरोह के कुछ सदस्य भी तैयार किए थे। एसआईटी इन स्थानों पर पहुंचकर गैंग के सदस्यों की तलाश कर रही है। हालांकि गिरोह से जुड़े ज्यादातर लोग फरार हैं।

हींग के नाम पर उठा रहा था फायदा 

व्यापार का बड़ा केंद्र रहे हाथरस की जायकेदार हींग ने अभी भी साथ नहीं छोड़ा है। वह लोगों के दिलो दिमाग पर आज भी हावी है। मासूमों का अपहरण कर बेचने का काम करने वाले हाथरस निवासी शातिर दीप कुमार ने भी हींग के इसी नाम का फायदा उठाया। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि वह हींग बेचने के काम की आढ़ में बच्चों की रैकी करता था। उसने अलग-अलग जनपद में अपने कुछ लोग भी तैयार कर रखे थे। यह लोग मौके पर मदद करने के लिए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चा चोरी करके ले जाता आरोपी - फोटो : अमर उजाला

तलाश में जुटी टीम 

जांच कर रही एसआईटी टीम दीप कुमार से जुडे़ लोगों की तलाश में जुट गई है। एसपी रेलवे मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि दीप कुमार हींग बेचने का काम करता था। हम जांच कर रहे हैं कि उसने इस आड़ में कहां- कहां नेटवर्क फैला रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
घटना का खुलासा करते एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक - फोटो : अमर उजाला

गिरोह की तलाश में दबिश

मासूमों की तस्करी कर मोटी रकम कमाने वाले गिरोह की छानबीन में जुटी विशेष जांच दल की टीम ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में कई जगह दबिश दी। फिलहाल टीम यह जानकारी करने में जुटी हैं कि गिरोह ने और कहां-कहां से बच्चे उठाए थे और कहां बेचे थे। 
 

4 of 5
सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान - फोटो : अमर उजाला

150 लोगों की सूची की गई तैयार 

जीआरपी ने करीब 150 लोगों की सूची तैयार की है। आरपीएफ के सहायक कमांडेंट योगेंद्र पाल ने बताया कि बच्चे की बरामदगी में आरपीएफ व जीआरपी का योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चे को गोद में लिए एसपी जीआरपी - फोटो : अमर उजाला
बता दें मथुरा रेलवे स्टेशन से बच्चा चोरी के मामले में एसओजी के साथ-साथ जीआरपी की टीम गहनता से जांच करने में जुटी है। हाथरस के डॉक्टर दंपती का मामला सामने आने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि मानव तस्करी गिरोह ने कहां-कहां बच्चे दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें