फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक बदला: चार साल के मासूम की हत्या के लिए चुना दिवाली से पहले का दिन, ताकि दोस्त को देख सके तड़पता हुआ...

Mon, 24 Oct 2022 02:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
गोल्डी का फाइल फोटो और पिता - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के  शंभू नगर में चार साल के बच्चे की हत्या के बाद पिता सदमे में है। चार साल के गोल्डी की हत्या करने का आरोपी बंटी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। बंटी और बबलू के बीच गहरी दोस्ती थी।  ये दोस्ती टूटी तो रंजिश का ऐसा बीज पनपा कि बंटी किसी भी हाल में बबलू को तड़पते हुए देखना चाहता था। पुलिस सूत्रों की मानें तो यही वजह थी कि उसने गोल्डी की हत्या के लिए दिवाली से पहले का समय चुना। 

मानने लगा था रंजिश 

आरोपी बंटी उसके साथ हलवाई का काम करता था। भंडारे के प्रसाद को लेकर हुए विवाद के बाद रंजिश मानने लगा था। इसके बाद बंटी उससे बदला लेना चाहता था। शनिवार की रात बबलू को तलाशते हुए बंटी अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर आया था। बबलू नहीं मिला तो उसने घर के बाहर खेल रहे गोल्डी को चॉकलेट दिलाने के बहाने अगवा कर लिया। इसके बाद बच्चे के सीने में गोली मारकर शव को कालिंदी विहार में एक हौद में फेंक दिया। हत्याकांड के बाद बंटी मासूम को तलाशने का नाटक करता रहा। बाद में खुद ही शव बरामद करा दिया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
आरोपी बंटी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार बंटी रोजाना बबलू की गली में आता था। चक्कर काटकर चला जाता था। वह शनिवार शाम को अपने साथी मैनपुरी निवासी टिंका के साथ आया था। वह शंभू नगर में ही किराये पर रहता है। बंटी जब आया तो बबलू घर में नहीं था। उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। बंटी ने पहले उसे चॉकलेट दिलाई। उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर शव हौद में फेंक दिया। इसके बाद उसे तलाशने का नाटक करने लगा। टिंका हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वह हाल ही में जमानत पर छूटकर आया है।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चे की मौत के बाद बिलखती दादी - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हुआ शक

- आरोपी हत्या के बाद परिवार के पास पहुंचा था, वह पिता के साथ मासूम की तलाश में लग गया।
- वह बार-बार एक ही बात कह रहा था कि किसी भगत से पूछ रहा है, वह उसे बता देंगे।
- बाद में एक या दो किलोमीटर में ही उसके होने के बारे में बताने लगा।
- कालिंदी विहार में ले जाकर रुक गया। बाद में इशारा करके एक मार्केट से 20 कदम की दूरी पर खड़ा हो गया। इशारा करके बबलू को भेजा, खुद दूसरी तरफ घूम गया।
- दुकानों के बाहर बनी तीसरी हौद में शव पड़ा हुआ मिला, जब पुलिस को शव के बारे में बताने वाले का पता चला तो उस पर शक हो गया।
- आरोपी से पूछताछ में यह भी पता चला कि उसने बालक को ले जाने के लिए शाम का समय चुना था, क्योंकि शाम को लोग पानी भरने जाते हैं। 
- जिस समय गोल्डी को लेकर गया, उस समय परिवार के लोग पानी भरने गए थे, उसे परिवार को कोई सदस्य देख नहीं पाया था।

4 of 5
एसपी सिटी विकास कुमार - फोटो : अमर उजाला

हत्याकांड के पीछे रंजिश

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। दो संदिग्धों से पूछताछ की गई है। हत्याकांड के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चे का पिता बबलू - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर बुझा दिया घर का चिराग

पिता से विवाद में बेटे को मार दिया गया। दिवाली पर परिवार में मातम छा गया। हर कोई एक ही बात कह रहा था कि आरोपियों ने घर का चिराग बुझा दिया। बबलू का गोल्डी इकलौता बेटा था। उसकी एक बेटी और है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ। मां और पिता सदमे में हैं। उन्हें रिश्तेदार संभाल रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें